अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांचसोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्त80 के दशक में कैसे दिखते बिहार के बड़े नेता? AI ने फोटो में बदल दिया सबका अंदाजनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीBihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसीमांचल एक्सप्रेस में स्लीपर कोच की इमरजेंसी खिड़की से गिरा 9 महीने का मासूम, पुलिस ने शुरू की तलाशSitamarhi News: 8 गोलियां और मौके पर मौत, मॉर्निंग वॉक पर गए जिला परिषद सदस्य के पति की हत्यासीबीआई ने बिहार पुलिस से अपने हाथ में ले ली नीट-यूजी में कथित पेपर लीक घोटाले की जांच

Article Advertisement

Crime

लालू यादव के करीबी इस नेता की बढ़ीं मुश्किलें, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी; जानें मामला

लालू यादव के करीबी इस नेता की बढ़ीं मुश्किलें, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी; जानें मामला लालू प्रसाद यादव के करीबी और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई माने जाने वाले एक नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरजेडी के इस पूर्व एमएलसी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए हैं। मामला 19 साल पुराना बताय

लालू यादव के करीबी इस नेता की बढ़ीं मुश्किलें, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी; जानें मामला

Article Advertisement

लालू यादव के करीबी इस नेता की बढ़ीं मुश्किलें, किसी भी समय हो सकती है गिरफ्तारी; जानें मामला लालू प्रसाद यादव के करीबी और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई माने जाने वाले एक नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरजेडी के इस पूर्व एमएलसी के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिए हैं। मामला 19 साल पुराना बताया जा रहा है। विस्तार से मामले के बारे में बात करते हैं। Patna News: लालू प्रसाद यादव के करीबी और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई माने जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व MLC सुनील कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। माना जा रहा है कि सुनील सिंह को किसी भी समय पुलिस अरेस्ट कर सकती है। उनके घर पर पटना पुलिस ने नॉन बेलेबल वारंट का नोटिस चिपका दिया है। बताया जा रहा है कि मामला 19 साल पुराना 2005 का है, जो धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। सुनील कुमार सिंह बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के बाद चर्चा में आए थे। जिनकी सदस्यता चली गई थी। उनके खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज हुआ था। मामले के संदर्भ में उनको कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए थे। लेकिन वे पेश नहीं हुए, जिसके बाद अब कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। नोटिस उनके आवास पर चिपका दिया गया है। मामला फतुहा थाना इलाके का बताया जा रहा है। लेन-देन में हेराफेरी किए जाने का आरोप सुनील कुमार सिंह पर लगा है। पटना सिटी की न्यायिक दंडाधिकारी प्रतिमा कुमारी की कोर्ट ने सुनील कुमार सिंह के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। सुनील कुमार सिंह फिलहाल पटना के शास्त्री नगर स्थित कांति पैलेस अपार्टमेंट में रहते हैं। पटना के एसएसपी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। माना जा रहा है कि किसी भी समय उनकी गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।   निष्कासन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती वहीं, सुनील कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद से निष्कासन के खिलाफ आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने चेयरमैन और सेक्रेटरी बिहार विधान परिषद को नोटिस जारी किया था। चुनाव आयोग से भी जवाब मांगा गया था। मानसून सत्र के दौरान आचार संहिता समिति ने उनके निष्कासन की सिफारिश की थी। जिसके बाद राजद नेता सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गई थी। राजद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार संसदीय परंपरा का उल्लंघन कर अपनी मनमानी कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read