अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसलाMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Article Advertisement

Crime

पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात

पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अपराधियों ने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैलाई। यह वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हु

पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात

Article Advertisement

पहले युवक को मारी गोली, फिर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई बड़ी वारदात बिहार में बदमाश बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच अपराधियों ने पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत फैलाई। यह वारदात थाने से महज 500 मीटर दूरी पर हुई। बिहार में एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। पुलिस थाने से कुछ दूरी पर बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया। इस पर लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने भागते समय हवाई फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैशाली जिले में हाजीपुर सदर थाना से महज 500 मीटर दूर दिग्गी कला पूर्वी गांव के पास यह घटना हुई। बदमाशों ने एक युवक पर गोलियां चलाईं। गोली लगने के बाद युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। इस पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। गांव में दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर नगर थाने और सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।   गुरुग्राम से एग्जाम देने के लिए बिहार आया था युवक मृतक की पहचान शिवानंद कुमार के रूप में हुई। वह गुरुग्राम में एक निजी बैंक में काम करता था और डेढ़ महीने पहले बीए की परीक्षा में देने के लिए अपने घर हाजीपुर आया था। गांव में रविवार को आधी रात के बाद 1:30 बजे बिजली कट गई थी और शिवानंद कुमार पेशाब करने के लिए घर से बाहर निकाला। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ दो गोलियां चला दीं। एक गोली युवक के सीने में लगी और दूसरी गोली बाएं हाथ में।   रात में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम इसे लेकर मृतक के पिता युगल किशोर राय ने कहा कि रात में बिजली चली गई थी और बेटा पेशाब करने के लिए घर के बाहर निकला था। इस दौरान यह घटना हो गई। सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कल पूर्वी वार्ड संख्या 26 में 20 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी जरूरी कार्रवाई है, वो की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read