बिहार में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा ने तानी बंदूक, Video में देखें फिर क्या हुआ?
Bihar Motihari Police Team Attacked : बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हो गया।
लोगों की भीड़ ने पुलिसवालों को घेर लिया।
इस पर दरोगा ने अपनी बंदूक निकाली और हवाई फायरिंग की।
इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
Bihar Motihari Police Team Attacked : बिहार के मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई, जहां पुलिस टीम पर एक बार फिर हमला हो गया।
इस दौरान भीड़ ने दरोगा और अन्य पुलिस कर्मियों को घेर लिया।
इस पर दरोगा ने बंदूक निकालकर तान दी।
इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह घटना मोतिहारी के डुमरिया घाट थाने क्षेत्र में स्थित रामपुरवा गांव की है।
ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाए गए ड्राइवर और पिकअप को मुक्त कराने के लिए स्थानीय थाने की पुलिस टीम रामपुरवा गांव पहुंची।
इस दौरान लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
भीड़ ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और उसे पलटने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के ड्राइवर ने तेज स्पीड से वहां से गाड़ी भगा ली।
ऐसे पीछे हटी भीड़ इसके बाद दरोगा और अन्य दो पुलिसकर्मी भीड़ के बीच में फंस गए।
ग्रामीणों ने तीनों को चारों ओर से घेर लिया।
इस पर दरोगा ने पिस्टल निकाली और खुद को बचाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी, तब जाकर लोग पीछे हटे।
इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया।
इस मामले में एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
पिछले दिनों पिकअप वैन से एक हादसा हो गया था, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए थे।
इसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर समेत पिकअप वैन को बंधक बना लिया था।
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो टीम उन्हें छुड़ाने के लिए गांव पहुंची, जहां यह घटना हो गई।
ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Article Advertisement
Crime
बिहार में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा ने तानी बंदूक, Video में देखें फिर क्या हुआ?
बिहार में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा ने तानी बंदूक, Video में देखें फिर क्या हुआ? Bihar Motihari Police Team Attacked : बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला हो गया। लोगों की भीड़ ने पुलिसवालों को घेर लिया। इस पर दरोगा ने अपनी बंदूक निकाली और हवाई फायरिंग की। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना को अपने

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
