बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका Medical Student Murder: किसी और से प्यार करने के शक में युवक ने अपनी प्रेमिका को छत से फेंककर मार दिया।
उसका खून से लथपथ शव मिला है।
फेंकने से पहले युवती से मारपीट भी की गई।
आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?
Bihar Medical Student Murder: बिहार की मेडिकल स्टूडेंट की महाराष्ट्र में हत्या हो गई है।
उसे चौथे फ्लोर से धक्का देकर मारा गया।
धक्का देने से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई थी।
वहीं मृतका के परिजनों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड पर हत्या करने का शक जताया है।
किसी और से अफेयर होने के शक में हत्या करने का आरोप युवक पर लगाया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतका के परिजनों ने बताया है कि उनकी बेटी पर उसका प्रेमी शक करता था।
वह उसे किसी और से अफेयर होने का आरोप लगाते हुए टॉर्चर करता था।
इस वजह से उनकी बेटी परेशान रहती थी।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन अभी उसे पकड़ा नहीं।
आरोपी हरियाणा का निवासी, दिल्ली में मिले थे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली आरुषि मिश्रा के रूप में हुई।
आरोपी ध्रुव चिक्कर हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है।
हत्या महाराष्ट्र के सतारा शहर में की गई।
ध्रुव और आरुषि सतारा जिले के कराड के कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे और दोनों ही फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ध्रुव सतारा में ही किराये के फ्लैट में रहता था।
आरुषि हॉस्टल रहती थी।
दोनों के बीच दिल्ली में पढ़ने के समय से दोस्ती थी।
काफी समय से दोनों के बीच अफेयर था।
आरुषि की मां डॉक्टर दीप्ति मिश्रा ने ध्रुव पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के शरीर पर चोटों के निशान मिले पुलिस को दी शिकायत में दीप्ति मिश्रा ने बताया कि आरुषि और ध्रुव एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच तनाव चल रहा था।
इस वजह से आरुषि परेशान थी।
ध्रुव ने आरुषि को अपने फ्लैट पर बुलाया था।
इस बारे में उसने उन्हें बताया था, लेकिन अगली सुबह पुलिस के फोन से पता चला कि आरुषि का शव ध्रुव की बिल्डिंग के नीचे मिला है।
पुलिस के अनुसार, इसलिए आरुषि की मां दीप्ति को शक है कि ध्रुव ने ही उसे मारा है।
हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी हुई, क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।
वहीं ध्रुव के पैर में चोट लगी है।
वहीं पुलिस के अनुसार, हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन पूछताछ के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Article Advertisement
Education
बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका
बिहार की मेडिकल स्टूडेंट का महाराष्ट्र में मर्डर, अफेयर के शक में चौथे फ्लोर से फेंका Medical Student Murder: किसी और से प्यार करने के शक में युवक ने अपनी प्रेमिका को छत से फेंककर मार दिया। उसका खून से लथपथ शव मिला है। फेंकने से पहले युवती से मारपीट भी की गई। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है? Bih

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
