अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Google ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार न्यूज: कचरे की आग से अस्पताल परिसर में धू-धूकर जलीं दो एंबुलेंस, मरीजों में मची भगदड़80KM की आंधी, मूसलाधार बारिश; UP-बिहार से राजस्थान तक 20 राज्यों में अलर्टसोनौली सीमा पर बदला यातायात का रुख, पर्यटक वाहन 80 फीसद घटेएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास किया नाकाम, 4 मवेशी जब्तMunger News: बंगाल ने बिहार को 1-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीBahraich News: नेपाल सीमा क्षेत्र में लाखों की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तारGoogle ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार न्यूज: कचरे की आग से अस्पताल परिसर में धू-धूकर जलीं दो एंबुलेंस, मरीजों में मची भगदड़80KM की आंधी, मूसलाधार बारिश; UP-बिहार से राजस्थान तक 20 राज्यों में अलर्टसोनौली सीमा पर बदला यातायात का रुख, पर्यटक वाहन 80 फीसद घटेएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास किया नाकाम, 4 मवेशी जब्तMunger News: बंगाल ने बिहार को 1-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीBahraich News: नेपाल सीमा क्षेत्र में लाखों की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

महिलाओं के बदले पुरुषों के खाते में पहुंचे ₹10 हजार! RJD का आरोप, JDU ने दिया पलटवार

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में ₹10,000 भेजे जाने थे, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया है कि कई मामलों में यह राशि महिलाओं के बजाय पुरुषों के खातों में भेज दी गई। राजद ने इसे गंभीर

महिलाओं के बदले पुरुषों के खाते में पहुंचे ₹10 हजार! RJD का आरोप, JDU ने दिया पलटवार

Article Advertisement

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में ₹10,000 भेजे जाने थे, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आरोप लगाया है कि कई मामलों में यह राशि महिलाओं के बजाय पुरुषों के खातों में भेज दी गई। राजद ने इसे गंभीर गड़बड़ी बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है और आरोप लगाया है कि योजना के जरिए वोट खरीदने की कोशिश की जा रही है। दरभंगा के दो मामलों का हवाला राजद ने अपने आरोपों के समर्थन में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के दो मामलों का जिक्र किया है। पहला मामला जाले प्रखंड के ब्रह्मपुर पश्चिम पंचायत में प्रखंड परियोजना पदाधिकारी द्वारा फेकन पासवान को पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत गलती से ₹10,000 उनके खाते में भेज दिए गए हैं और यह राशि जल्द वापस जमा कराई जाए। दूसरा मामला जाले प्रखंड के ही अहियारी पंचायत में नीतीश कुमार नामक व्यक्ति को भी इसी तरह का पत्र जारी किया गया, जिसमें योजना की राशि गलती से खाते में जाने और उसे लौटाने का निर्देश दिया गया। RJD का तीखा हमला इस मुद्दे पर राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राजद ने लिखा: “एनडीए सरकार वोट खरीदने की इतनी हड़बड़ी में थी कि महिलाओं की जगह पुरुषों के खाते में ₹10,000 भेज दिए। अब उन पुरुषों को पैसा लौटाने के लिए पत्र लिखे जा रहे हैं।” राजद ने आगे कहा कि बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और भुखमरी इतनी अधिक है कि जिनके खाते में यह पैसा गया, वे शायद पहले ही खर्च कर चुके होंगे। JDU का पलटवार मामले पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सफाई देते हुए राजद के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जदयू नेता अभिषेक झा ने कहा: “जब सरकार इतनी बड़ी योजनाएं चलाती है, तो कहीं-कहीं छोटी तकनीकी गड़बड़ियां हो जाती हैं। इन्हें ठीक किया जाता है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी होती है।” उन्होंने कहा कि राजद को बिहार की जनता पहले ही नकार चुकी है और अब वह बेवजह मुद्दों को तूल देकर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। सियासी घमासान तेज महिला रोजगार योजना को लेकर उठे इस विवाद के बाद बिहार की राजनीति और गरमा गई है। एक तरफ विपक्ष इसे वोट चोरी और भ्रष्टाचार से जोड़ रहा है, तो वहीं सत्तारूढ़ दल इसे प्रशासनिक भूल बताकर खारिज कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read