Bihar Loksabha Election Phase 4: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44 प्रतिशत वोटिंग, लोगों में खासा उत्साह देशभर में चौथे चरण का मतदान कुल 96 लोकसभा सीटों पर जारी है. दोपहर 1 बजे तक पूरे देश में 40.32 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 34.44 फीसदी मतदान हुआ है. देशभर में चौथे चरण का मतदान कुल 96 लोकसभा सीटों पर जारी है. दोपहर 1 बजे तक पूरे देश में 40.32 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 34.44 फीसदी मतदान हुआ है. देशभर में कुल 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में वोटिंग चल रही है. वहीं, चौथे चरण के साथ मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश समेत 18 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में आज आखिरी चरण का चुनाव है. बिहार में 5 लोकसभा सीट उजियापुर, दरभंगा, बेगूसराय, समस्तीपुर और मुंगेर में चुनाव जारी है. सुबह 11 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान फीसदी समस्तीपुर में दर्ज किया गया. वहीं, 1 बजे तक भी समस्तीपुर में सबसे ज्यादा मतदान फीसदी रिकॉर्ड किया गया. समस्तीपुर में दोपहर 1 बजे तक 36.28 फीसदी वोटिंग हुई है. बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44 प्रतिशत वोटिंग बेगूसराय में 1 बजे तक 33.02 प्रतिशत वोटिंग दरभंगा में 1 बजे तक 33.13 प्रतिशत वोटिंग मुंगेर में 1 बजे तक 35.09 प्रतिशत वोटिंग समस्तीपुर में 1 बजे तक 36.28 प्रतिशत वोटिंग उजियारपुर में 1 बजे तक 34.90 प्रतिशत वोटिंग देश में चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग जारी देश में दोपहर एक बजे तक 40.32% मतदान आंध्र प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 40.26% मतदान बिहार में दोपहर एक बजे तक 34.44% वोटिंग जम्मू-कश्मीर में दोपहर एक बजे तक 23.57% वोटिंग झारखंड में दोपहर एक बजे तक 43.80% वोटिंग मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 48.52% वोटिंगॉ महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 30.85% वोटिंग ओडिशा में दोपहर एक बजे तक 39.30% वोटिंग तेलंगाना में दोपहर एक बजे तक 40.38% वोटिंग यूपी में दोपहर एक बजे तक 39.68% वोटिंग पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 51.87% वोटिंग 5 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर बीजेपी के उजियारपुर से कैंडिडेट व निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी आलोक मेहता से है. भाजपा प्रत्याशी पिछले दो बार से उजियारपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं. अगर नित्यानंद राय यह चुनाव जीतते हैं तो इसके साथ वह जीत की हैट्रिक अपने नाम करेंगे. वहीं, बेगूसराय से भाजपा की टिकट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला सीपीआई के अवधेश राय से है. 2019 लोकसभा चुनाव में फायर ब्रांड नेता ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. उस समय गिरिराज सिंह ने सीपीआई की टिकट से लड़ रहे कन्हैया कुमार को मात दी थी. समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी चुनाव में उतरे हैं. वहीं, मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी है. दरभंगा में भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर का मुकाबला गठबंधन के आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव से है.
Article Advertisement
Politics
Bihar Loksabha Election Phase 4: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44 प्रतिशत वोटिंग, लोगों में खासा उत्साह
Bihar Loksabha Election Phase 4: बिहार में दोपहर 1 बजे तक 34.44 प्रतिशत वोटिंग, लोगों में खासा उत्साह देशभर में चौथे चरण का मतदान कुल 96 लोकसभा सीटों पर जारी है. दोपहर 1 बजे तक पूरे देश में 40.32 फीसदी मतदान हुआ है तो वहीं बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 34.44 फीसदी मतदान हुआ है. &n

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
