बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत बिहार में इस साल मानसून का मौसम लोगों की मौत लेकर आया है. राज्य में लगातार आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, शुक्रवार को ऐसी ही घटनाओं में राज्य में 18 लोगों की जान चली गई. Bihar Lightning Deaths: बिहार में मानसून के आने के साथ ही लोगों की जिंदगी भी खतरे में आ जाती है. राज्यों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की भी लगातार घटनाएं हो रही हैं. जिनमें आए दिन लोगों की जान जा रही है. शुक्रवार का दिन भी राज्य के लिए इस सीजन का सबसे खराब दिन रहा. जब खराब मौसम ने जमकर कहर बरपाया. राज्य में शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में आसमानी बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस सीजन में बिजली गिरने से 18 लोगों की जान गई है. इससे पहले भी इस सीजन में राज्य में कई लोग बिजली गिरने से अपनी जान गंवा चुके हैं. भागलपुर में गईं सबसे ज्यादा जान शुक्रवार को सबसे ज्यादा वज्रपात से भागलपुर में मौतें हुईं. जिले में एक दिन में बिजली गिरने की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. इसके बाद जहानाबाद और बेगूसराय में तीन-तीन लोगों की बिजली गिरने से जान चली गई. जबकि मधेपुरा और सहरसा में दो-दो, काराकाट, वैशाली, मोतिहारी और छपरा में एक-एक शख्स की मौत का कारण आकाशीय बिजली बनी. इस दौरान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगा बिगहा में भूषण यादव (48) और प्रमोद यादव (30) की बिजली गिरने से मौत हो गई. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीता थे. वहीं बलम यादव (40) नाम के एक शख्स की गया के बेलागंज थाने के सलेमपुर गांव में बिजली गिरने से मौत हो गई. उधर रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड के हटियां गांव में तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पांच लोगों पर बिजली गिर गई. इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बुरी तरह से झुलस गए. उधर वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के नीरपुर पंचायत के कुसाही गांव भी आसमानी बिजली ने तांडव मचाया. यहां रीता देवी नाम की एक महिला की मौत हो गई. जबकि बेगूसराय में शुक्रवार को तीन स्थानों पर आसमानी बिजली गिरी. जहां एक छात्र और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई. उझक मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र की बोकाने कला पंचायत क़े चामुटोला में एक अधेड़ पर बिजली गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. इसके अलावा छपरा जिले के बनियापुर अंचल में भी बिजली गिरने से एक शख्स की जान चली गई. जबकि दो युवक आंशिक रूप से झुलस गए.
Article Advertisement
Education
बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत
बिहार में आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से एक ही दिन में 18 लोगों की मौत बिहार में इस साल मानसून का मौसम लोगों की मौत लेकर आया है. राज्य में लगातार आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं हो रही हैं, शुक्रवार को ऐसी ही घटनाओं में राज्य में 18 लोगों की जान चली गई. Bihar Lightning Deaths: बिहार में मानसू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
