IPS शिवदीप लांडे का ट्रांसफर, पटना में ट्रेनिंग आईजी की जिम्मेदारी मिली Bihar IPS Transfer: आईपीएस शिवदीप लांडे का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें पूर्णिया से पटना भेजा गया है. वह पुलिस ट्रेनिंग के IG बने. पटना : हाल के दिनों में बिहार के तेज तर्रार आईपीएस शिवदीप लांडे सुर्खियों में थे. जिस प्रकार से उन्होंने अपना इस्तीफा दिया था उसके बाद हर कोई हैरान रह गया था. इसी बीच पुलिस मुख्यालय ने उनका ट्रांसफर कर दिया है. IPS शिवदीप लांडे का ट्रांसफर : पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे को पुलिस ट्रेनिंग का आईजी बना दिया गया है. इधर शिवदीप लांडे की जगह राकेश राठी को पूर्णिया रेंज के नए आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बाबत पत्र भी निर्गत कर दिया गया है. गृह विभाग द्वारा निर्गत पत्र. (ETV Bharat) राकेश राठी को पूर्णिया का IG बनाया गया : बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा इस बाबत पत्र जारी किया गया है. जिसमें राज्य के दो आईपीएस अफसर के ट्रांसफर का जिक्र किया गया है. चर्चित आईपीएस लांडे शिवदीप वामन राव को पूर्णिया आईजी से ट्रांसफर करते हुए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण बिहार (पटना) बनाया गया है. वही राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक पूर्णिया का पदभार सौंपा गया है. गृह विभाग का निर्देश : दरअसल, हालिया दिनों में ही चर्चित आईपीएस लांडे शिवदीप वामन राव ने सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इस्तीफा स्वीकार नहीं हो पाया. इसके बाद आज बुधवार को गृह विभाग के द्वारा उनका स्थनांतरण प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक में कर दिया गया है. वही 2003 बैच के आईपीएस राकेश राठी को पूर्णिया रेंज का आईजी बनाया गया है. 19 सितंबर को किया पोस्ट : दरअसल, 2006 बैच के चर्चित आईपीएस शिवदीप वामन राव लांडे 19 सितंबर को सोशल साइट एक पोस्ट किया. उन्होंने इस पोस्ट में अपने आईपीएस पद से इस्तीफे का जिक्र किया. फिर क्या था पूरे बिहार के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हचल पैदा हो गई. क्यों दिया इस्तीफा?
: चूंकि शिवदीप लांडे ने कहा कि बिहार में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे. तो ऐसे में कयास लगाया जाने लगा कि वह राजनीति में एंट्री करने वाले हैं. हालांकि अगले दिन ही उन्होंने सभी कयासों पर विराम लगा दिया. इसके बाद शिवदीप लांडे ने पत्नी के जन्मदिन पर 'त्याग' की परिभाषा बताते हुए पोस्ट किया. ऐसे में कहा जाने लगा कि पत्नी के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है. हालांकि अब उनका ट्रांसफर हो गया है.
Article Advertisement
Politics
IPS शिवदीप लांडे का ट्रांसफर, पटना में ट्रेनिंग आईजी की जिम्मेदारी मिली
IPS शिवदीप लांडे का ट्रांसफर, पटना में ट्रेनिंग आईजी की जिम्मेदारी मिली Bihar IPS Transfer: आईपीएस शिवदीप लांडे का ट्रांसफर हो गया है. उन्हें पूर्णिया से पटना भेजा गया है. वह पुलिस ट्रेनिंग के IG बने. पटना : हाल के दिनों में बिहार के तेज तर्रार आईपीएस शिवदीप लांडे सुर्खियों में थे. जिस प्रकार से उन्
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
