अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Khesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...Bihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारKhesari Lal Yadav: रउरा कहां बानी देवता... खेसारी लाल यादव की बिहार में बाढ की चिंता कम, मीडिया कवरेज की ज्यादा?'बिहार मॉडल' दे रहा बड़ा मैसेज, बिजली की बढ़ती मांग के बीच सोलर पर बड़ा दांव, 2.5 लाख गरीब घरों की छत बनेगी...Nitish Kumar: 'खरोंच नहीं लगने वाला', JDU में नए नाम के साथ ही क्यों होने लगी पार्टी में टूट की बात?सोनौली सीमा पर कम हुआ मालवाहकों का दबाव, चीन का सामान भी पहुंच रहा नेपालदिल्ली ब्रिक्स सम्मेलन का भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सोनौली सीमा पर सघन चेकिंग; डॉग स्क्वायड और CCTV से पैनी नजर324 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर की कार्रवाई, चार साइकिल भी जब्तनए-नवेले की बल्ले-बल्ले, वफादारों का पत्ता साफ! MLC उम्मीदवारों की लिस्ट देख आग-बबूला लालू की बेटी रोहिणीबिहार में हो रही खास धान की खेती, कीट-पतंगों से बर्बादी का नहीं रहता डर, तेज हवा-बारिश में भी खड़ी रहती फसल...Bihar MLC Election 2026: RJD ने खोले पत्ते, 8 में 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, जानिए किसे कहां मिला टिकटभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी जब्त किए: तस्करी के खिलाफ पैक टोला चौकी के जवानों ने की कार्रवाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Education

IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान बिहार में एक के बाद एक अफसर इस्तीफे दे रहे हैं। गुरुवार को IPS शिवदीप लांडे ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब उनके चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं। तो आइए जानते हैं IPS शिवदीप आखिर कौन हैं और क्या वो सचमुच चुनाव ल

IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

Article Advertisement

IPS शिवदीप लांडे कौन? जिनके इस्तीफे से हिला बिहार; चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान बिहार में एक के बाद एक अफसर इस्तीफे दे रहे हैं। गुरुवार को IPS शिवदीप लांडे ने भी अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब उनके चुनाव लड़ने की खबरें आ रही हैं। तो आइए जानते हैं IPS शिवदीप आखिर कौन हैं और क्या वो सचमुच चुनाव लड़ने वाले हैं? Bihar IPS Shivdeep Lande Latest Update: बिहार के सिंघम कहे जाने वाले IPS शिवदीप लांडे के इस्तीफे से राज्य में हड़कंप मच गया है। सभी की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि 18 साल की शानदार सर्विस के बाद शिवदीप ने आखिर इस्तीफा क्यों दे दिया? शिवदीप के इस्तीफे से बिहार में भूचाल क्यों आ रहा है? क्या शिवदीप चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? IPS शिवदीप आखिर कौन हैं? तो आइए जानते हैं पूर्णिया के IG रहे IPS शिवदीप लांडे की कहानी… 2006 बैच के IPS ऑफिसर 29 अगस्त 1976 को महाराष्ट्र में जन्मे शिवदीप लांडे एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई अकोला से हुई। शेगांव स्थित श्री संत गजानन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल करने के बाद शिवदीप UPSC की तैयारी में जुट गए। UPSC की परीक्षा पास करने के बाद उन्हें भारतीय राजस्व विभाग में नौकरी मिली। हालांकि शिवदीप इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने दोबारा परीक्षा देने की ठानी। 2006 में UPSC की परीक्षा पास करने के बाद शिवदीप IPS ऑफिसर बने और उन्हें बिहार कैडर मिला। कई जिलों में हुई पोस्टिंग 2006 में IPS शिवदीप की पोस्टिंग बिहार के नक्सल प्रभावित जिले मुंगेर के जमालपुर में की गई। इसके बाद उन्होंने बिहार की राजधानी पटना समेत पूर्णिया, अररिया और रोहतास में बड़े पदों पर नौकरी की। कुछ ही सालों में IPS शिवदीप की छवी सुपरकॉप की बन गई। उन्होंने कई आरोपियों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।   खनन माफिया पर कसा शिकंजा IPS शिवदीप की बहादुरी के किस्से बिहार में अक्सर सुनने को मिलते हैं। खनन माफिया को सबक सिखाने के लिए शिवदीप उनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गए थे। उन्होंने खनन अपराधियों पर जमकर शिकंजा कसा था। हालांकि इस एक्शन के बाद IPS शिवदीप को डेप्युटेशन पर महाराष्ट्र भेज दिया गया था। इस दौरान IPS शिवदीप मुंबई ATS का हिस्सा बने। 2021 में उन्हें फिर से बिहार वापस भेज दिया गया। लड़कियों ने फोन में सेव किया नंबर IPS शिवदीप का पटना से जुड़ा किस्सा काफी मशहूर है। उनकी पोस्टिंग बतौर SP पटना में की गई थी। इस दौरान पटना की सभी लड़कियों के फोन में IPS शिवदीप का नंबर सेव रहता था। लड़कियों को छेड़छाड़ से छुटकारा दिलाने के लिए उन्होंने यह शानदार पहल की थी। उनके समय में पटना से अपराध काफी हद तक कम हो गया था। हालांकि कुछ समय बाद ही उनका तबादला अररिया हो गया। पटना के कई लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर इस ट्रांसफर का विरोध किया था। चुनाव लड़ने पर तोड़ी चुप्पी IPS शिवदीप के इस्तीफे के बाद उनके सियासी गलियारों में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। कई लोगों का कहना था कि शिवदीप प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का हिस्सा बनने वाले हैं और वो आगामी विधानसभा चुनाव में पटना से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि IPS शिवदीप ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। शिवदीप ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वो किसी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं और न ही कोई चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read