बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई Bihar Government School Teachers: शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Bihar Government School Teachers: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है।
बुधवार को शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है।
बिहार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों को केवल फॉर्मल कपड़े पहनकर आने होंगे।
तेज संगीत, डीजे और डांस से बचें शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी टीचर ड्यूटी के दौरान जींस, टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकता।
इसके अलावा स्कूल में तेज संगीत, डीजे, डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए है।
सालाना कार्यक्रमों में किसी तरह की फूहड़ता से बचने की सलाह दी गई है।
---विज्ञापन--- सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी रील बता दें आए दिन सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बच्चों के साथ डांस करने और रील बनाने की वीडियो वायरल होती हैं।
बिहार शिक्षा विभाग ने इन सब के मद्देनजर सख्त कदम उठाया है।
यानी शिक्षा विभाग का स्कूल के माहौल को सुधारने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर जोर है।
स्कूल का माहौल खराब हुआ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शिक्षकों की स्कूल से डांस करते या अन्य आपत्तिजनक वीडियो से स्कूल का माहौल खराब होता है।
ऐसे में शिक्षा विभाग ने ये सख्त कदम उठाया है।
सभी टीचरों स्कूल और अपने पद की गरिमा बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
आदेश न मानने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा शिक्षा विभाग के कैलेंडर में बताए गए विशेष अवसरों को छोड़कर अन्य मौकों पर डीजे आदि की अनुमति नहीं होगी।
आदेश में साफ कहा गया है कि संगीत आदि तेज आवाज में बजाने से बचें।
इसके अलावा आदेश न मानने स्कूल में रील बनाने या शैक्षणिक गतिविधि को छोड़कर अन्य कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर कार्रवाई की जाएगी।
Article Advertisement
Education
बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई
बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई Bihar Government School Teachers: शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। Bihar Government School Teachers: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
