अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायकप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं होसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता हैफरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं : विधायकप्रशांत किशोर के जन सेवा केंद्र पहुंची पुलिसिया टॉर्चर की कहानी! मधुबनी से न्याय की आस में पटना पहुंचा एक मजबूर पिताMaharajganj News: ब्रिक्स सम्मेलन के तहत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, हो रही सघन जांचफरक्का (गंगा) जल संधि से बिहार की हकमारी, नहीं हो

Article Advertisement

Education

जेल से बाहर निकलने पर शराब माफिया लालदेव मांझी ने की थी पार्टी, खुद भी गंवाई जान

जेल से बाहर निकलने पर शराब माफिया लालदेव मांझी ने की थी पार्टी, खुद भी गंवाई जान बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शराब तस्करों की तलाश जारी है। मामले पर ताजा अपडेट के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट... गोपालगंज के शराबकांड म

जेल से बाहर निकलने पर शराब माफिया लालदेव मांझी ने की थी पार्टी, खुद भी गंवाई जान

Article Advertisement

जेल से बाहर निकलने पर शराब माफिया लालदेव मांझी ने की थी पार्टी, खुद भी गंवाई जान बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब पीने की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शराब तस्करों की तलाश जारी है। मामले पर ताजा अपडेट के लिए पढ़ें ये रिपोर्ट... गोपालगंज के शराबकांड में पुलिस की जांच में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले मृतक लालदेव मांझी शराब माफिया थे और पिछले साल जेल भी गये थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लालदेव ने ही शराब मंगायी थी और अपने बेटे के अलावा अन्य लोगों को पिलायी थी। शराब पार्टी करने के बाद लालदेव की मौत हो गयी। उसके साथ शराब पीने वाले दूसरे शख्स लाल बाबू राय की भी हालत गंभीर थी, उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने अब तक दो संदिग्ध लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि लालदेव मांझी शराब तस्कर थे। जब उसके यहां छापेमारी की गयी तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। सारी शराब को नष्ट कर दिया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। लालदेव मांझी के बेटे प्रदीप मांझी का भी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। SIT की दो टीमें गठित पुलिस ने शराब कांड की खबर को बेहद गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए SIT की दो टीमों का गठन किया गया है। एसपी ने बताया कि SIT की एक टीम शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उनकी गिरफ्तारी हो रही है। बैकुंठपुर, महम्मदपुर, सिधवलिया समेत अन्य इलाकों में शराब के संभावित ठिकानेां पर छापेमारी चल रही है। वहीं, दूसरी टीम शराब के कांड में जमानत पर जेल से बाहर निकले तस्करों की गतिविधियों की जांच में जुटी है। थाने में गुंडा परेड भी हो रही है। ---विज्ञापन---   5 हजार लीटर शराब नष्ट एसपी दीक्षित का कहना है कि पुलिस की नजर सभी पहलुओं पर है, ताकि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से अब तक पांच हजार लीटर से ज्यादा शराब को नष्ट किया जा चुका है और आधा दर्जन से अधिक धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। शराब पीने वालों से की अपील एसपी अवधेश दीक्षित ने शराब पीकर बीमार हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी व्यक्ति ने जहरीली शराब का सेवन किया है, तो उसे छिपाये नहीं, बाहर निकलकर अपना इलाज कराएं। बीमार हुए लोगों को बेहतर इलाज मिले, प्रशासन की यह प्राथमिकता है। पुलिस पदाधिकारियों और मेडिकल टीम को भी इलाके में घर-घर लोगों से पूछताछ कर बीमार लोगों का इलाज कराने का निर्देश दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read