अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथसीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्टबिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईकिशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवालDigital Arrest Scam से रहें सावधान: वीडियो कॉल पर पुलिस बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, जानिए कैसे बचेंभारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौतीHaiwaan Box Office: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले दिन कैसी शुरुआत की, जानिए पूरी रिपोर्टकच्चा तेल 108 डॉलर के पार: क्या बिहार में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ सकता है‘बिहार के हित में हो फरक्का जल-संधि का नवीनीकरण ’फरक्का जल संधि हित में नहीं : जदयूभारत-नेपाल की अभेद्य सुरक्षा को दोनों देशों में बनी सहमतिबिहार की कमान मुजफ्फरपुर के तैराक कुंदन के हाथ

Article Advertisement

Crime

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: बिहार के सीतमढ़ी का नामी गैंगस्टर सरोज राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। हरियाणा के मानसेर में काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सरोज राय को मौके पर ही ढेर

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

Article Advertisement

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: बिहार के सीतमढ़ी का नामी गैंगस्टर सरोज राय का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। हरियाणा के मानसेर में काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सरोज राय को मौके पर ही ढेर कर दिया। Bihar Gangster Saroj Rai Enconter in Haryana: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय का हरियाणा में एनकाउंटर कर दिया गया है। बिहार एसटीएफ और हरियाणा पुलिस ने साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बिहार के सीतमढ़ी में सरोज पर 2 लाख का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ में एक जवान जख्मी सूत्रों की मानें तो बिहार एसटीएफ पिछले काफी समय से सरोज राय की तलाश में थी। सरोज राय के हरियाणा में होने की खबर मिलते ही एसटीएफ ने हरियाणा पुलिस से मदद मांगी। हरियाणा पुलिस और बिहार एसटीएफ ने साथ मिलकर ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाते हुए मानसेर में सरोज राय का एनकाउंटर कर दिया। एनकाउंटर से पहले पुलिस और गैंगस्टर के बीच तगड़ी मुठभेड़ देखने को मिली। इस मुठभेड़ में एसटीएफ का एक जवान भी जख्मी हो गया। कौन था गैंगस्टर सरोज राय? कुख्यात गैंगस्टर सरोज राय बिहार के सीतामढ़ी के महिन्दवारा स्थित बतरौली गांव से ताल्लुक रखता था। सरोज पर विधायक समेत कई लोगों से रंगदारी वसूलने का आरोप था। सीतामढ़ी के कई थानों में सरोज के खिलाफ 30 से भी अधिक संगीन मुकदमें दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2019 में सरोज के एक गुर्गे के पास से AK-56 बरामद की गई थी, जिसके बाद सरोज के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ था। AK-56 से मुंशी को भूना खबरों की मानें तो सरोज राय ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीतामढ़ी में सड़क बनाने वाली कंपनी के मुंशी की हत्या कर दी थी। सरोज की गैंग ने इसी AK-56 से मुंशी विनोद राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मुंशी की मौके पर ही मौत हो गई। यही नहीं, 2014 में सरोज ने सीतामढ़ी के बड़े व्यापारी यतींद्र खेतान की भी हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही सरोज सुर्खियों में आया था। वहीं रंगदारी न देने वाले 6 लोगों को भी सरोज ने मौत के घाट उतार दिया था। बिहार पुलिस पिछले 10 साल से सरोज को ढूंढ रही थी। बिहार पुलिस ने रखा 2 लाख का इनाम विधायक से रंगदारी मांगने के बाद सरोज राय का नाम बिहार पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया था। ऐसे में बिहार पुलिस ने सरोज पर 50 हजार का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया। पुलिस कई बार सरोज को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी थी। वहीं बीती रात पुलिस को कामयाबी मिली और मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने सरोज को ढेर कर दिया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read