बिहार के गोपालगंज में गैंगवार!
पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली बिहार में गुंडाराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
बीती रात आरोपी के साथ छापेमारी करने जा रही पुलिस पर कुछ गुंडों ने हमला बोल दिया।
इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गई।
Bihar Gang war Latest Update नशीली शराब से कई लोगों की मौत के बाद बिहार से फिर एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।
बिहार के गोपालगंज में कुछ गुंडों ने पुलिस के काफिले पर हल्ला बोल दिया।
पुलिस एक अपराधी को लेकर छापेमारी करने जा रही थी, तभी नकाबपोश गुंडों ने पुलिस का पीछा किया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुंडे मौके से भाग निकले।
मगर इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में ही गोली लग गई।
4 गुंडों ने किया हमला दरअसल सुरेश सिंह मर्डर का आरोपी है।
उसने गोपालगंज की सिविल कोर्ट में कुख्यात गैंगस्टर विशाल सिंह को गोली मारी थी।
इस फायरिंग में विशाल सिंह की मौत हो गई थी और सुरेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
बिहार पुलिस को कुछ अपराधियों के ठिकाने का पता चला था।
ऐसे में पुलिस सुरेश को लेकर अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी करने जा रही थी।
तभी 2 बाईकसवारों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।
सुरेश के पैर में लगी गोली यह घटना देर रात गोपालगंज के तुरकहा पुल पर हुई।
बिहार पुलिस सुरेश के द्वारा दिए गए इनपुट को फॉलो करते हुए कुछ ठिकानों पर छापेमारी करने जा रही थी।
रात के तकरीबन 2:20 बजे 2 बाइकों पर सवाल 4 गुंडे आए और उन्होंने पुलिस की गाड़ी पर गोली चलानी शुरू कर दी।
अचानक हुई इस गोलीबारी से पुलिस भी दंग रह गई।
इस हमले में पुलिस बाल-बाल बच गई, लेकिन पुलिस के साथ मौजूद सुरेश सिंह के पैर में गोली लग गई।
अस्पताल में भर्ती पुलिस कर्मियों ने सुरेश को फौरन सदर अस्पताल में भर्ती किया।
वहीं बेहतर इलाज के लिए सुरेश सिंह को पटना के PMCH रेफर कर दिया गया।
पुलिस अभी भी मामले का पता लगा रही है।
आखिर गुंडों की मंशा क्या थी?
गुंडों ने क्यों हमला किया?
इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
जांच में जुटी पुलिस ACP अवधेश दीक्षित ने फौरन अस्पताल का दौरा करके सुरेश सिंह से पूछताछ की।
अवधेश दीक्षित का कहना है कि सुरेश सिंह जेल में बंद 2 अपराधियों मनु तिवारी और शंभू सिंह के लिए काम करता था।
उन्हीं दोनों के कहने पर सुरेश ने पेशी के दौरान विशाल सिंह पर गोली चलाई थी।
हमें शक है कि गुंडों की मंशा सुरेश को मारने या पुलिस की कैद से छुड़ाने की थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Article Advertisement
Crime
बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली
बिहार के गोपालगंज में गैंगवार! पुलिस पर हमला, जवाबी फायरिंग में लगी गोली बिहार में गुंडाराज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात आरोपी के साथ छापेमारी करने जा रही पुलिस पर कुछ गुंडों ने हमला बोल दिया। इस मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लग गई। Bihar Gang war Latest Update नशीली शराब से क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
