CM नीतीश की अगुवाई में NDA नेताओं की बैठक जारी, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर होगा मंथन नीतीश कुमार आज एनडीए नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव 2025 के लिहाज से ये मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पटना: बिहार उपचुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में आज एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक हो रही है. मुख्यमंत्री आवास में 11 बजे से बैठक जारी है. इस बैठक में एनडीए के सभी सांसद, विधायक, 20 सूत्री के अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित एनडीए घटक दलों के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. अचानक मुख्यमंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक के कारण विधानसभा चुनाव समय से पहले होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं. नीतीश कुमार ने बुलाई घटक दलों की बैठक: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बैठक को लेकर जानकारी दी है कि एनडीए के नेता बिहार में एकजुटता दिखाएंगे. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने रविवार को ही इस बैठक की जानकारी देते यह कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव के लिए एक अभियान की शुरुआत होगी. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के कामकाज को प्रभावी ढंग से जनता के बीच ले जाने और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी. उपचुनाव के बीच एनडीए की बैठक : मुख्यमंत्री ने एनडीए नेताओं की बैठक उस समय बुलाई गयी है, जब बिहार में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है और इसे 2025 विधानसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है. बिहार में प्रशांत किशोर ने भी पार्टी बना ली है और आने वाले दिनों में 31 अक्टूबर को आरसीपी सिंह भी पार्टी बनाने वाले हैं तो नई चुनौतियों से निपटने की भी रणनीति तैयार होगी. इन मुद्दों पर होगा मंथन: इसके साथ ही एनडीए नेताओं की तरफ से कई तरह के बयान भी आते हैं, उससे एनडीए के घटक दल के नेता असहज हो जाते हैं. शराबबंदी और स्मार्ट मीटर सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर विपक्ष सरकार की मुश्किलें बढ़ा रहा है तो सभी मुद्दों से निपटने के लिए बैठक में चर्चा हो सकती है. 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ना है. लिहाजा इस बैठक में 2025 के लिए रणनीति बनाई जा सकती है. बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी और सरकार बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी बैठक हो रही है, इसलिए इस बैठक पर सबकी नजर है.
Article Advertisement
Politics
CM नीतीश की अगुवाई में NDA नेताओं की बैठक जारी, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर होगा मंथन
CM नीतीश की अगुवाई में NDA नेताओं की बैठक जारी, विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर होगा मंथन नीतीश कुमार आज एनडीए नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव 2025 के लिहाज से ये मीटिंग बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पटना: बिहार उपचुनाव के बीच सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में आज एनडीए नेताओं की बड़ी बैठक ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8205 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
