क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार दो गुटों में मारपीट हुई।
जिसके बाद एक महा दलित छात्र को आरोपियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
पूरा मामला क्या है?
इसके बारे में विस्तार से आपको बता रहे हैं।
Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक स्कूल में छात्र की हत्या का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार मामला तुर्की थाना इलाके का है।
जहां एक महा दलित छात्र को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया।
क्लास रूम में ही छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई।
वारदात का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तुर्की हाई स्कूल में वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्यासागर के अनुसार जिले के कुढ़नी तुर्की हाई स्कूल में पांच छात्रों ने मिलकर एक महादलित छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
वारदात के पीछे केवल क्लास रूम में वर्चस्व कायम करना था।
वारदात का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चार-पांच छात्र मिलकर एक किशोर की जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि एक गुट में 5 छात्र थे।
वहीं, दूसरे गुट में 2 स्टूडेंट।
इन लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारामारी हुई।
वारदात में सौरव कुमार पुत्र अजय राम बरकुरबा की मौत हो गई।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा है।
मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
शिक्षकों ने ही घायल छात्र के परिजनों को वारदात के बारे में जानकारी दी थी।
जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल में दाखिल करवाया था।
जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्लास रूम में हत्या pic.twitter.com/CSN77ZLynK — parmod chaudhary (@parmoddhukiya) October 19, 2024 5 दिन पहले हुआ था टीचर का मर्डर पांच दिन पहले लखीसराय के सूर्यगढ़ा में भी ऐसा मामला सामने आया था।
यहां एक ग्रेजुएट टीचर की हत्या कर दी गई थी।
मध्य विद्यालय निस्ता में तैनात शिक्षा कैलाश पोद्दार स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने उनको मौत के घाट उतार दिया था।
पहाड़पुर गांव में यात्री पड़ाव के समीप वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
शिक्षक को सुबह 9 बजे गोली मारी गई थी।
घात लगाकर हमला किया गया।
टीचर मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चंद्रटोला गांव का रहने वाला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी।
Article Advertisement
Education
क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल
क्लास में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, स्कूल में वर्चस्व की जंग में दो गुट भिड़े; मुजफ्फरपुर का वीडियो वायरल Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दो गुटों में मारपीट हुई। जिसके बाद एक महा दलित छात्र को आरोपियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
