क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां बिहार में एक कलयुगी मां ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी का गला काट डाला।
उसने अपने प्रेमी के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया।
इसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो गई।
पुलिस ने प्रेमी के घर से महिला को गिरफ्तार किया।
Muzaffarpur Crime Case : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला ने टीवी शो क्राइम पेट्रोल देखकर अपनी बेटी की हत्या कर दी।
इसके बाद उसने बच्ची के शव को ट्रॉली बैग में भरा और छत से घर के पीछे फेंक दिया।
इस मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने सोमवार को प्रेमी के घर से आरोपी महिला को दबोच लिया।
आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि पुत्र कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है।
एक कलयुगी मां ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया।
यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में स्थित रामबाग इलाके की है।
महिला ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी की हत्या करने की प्लानिंग बनाई।
फिर उसने प्रेमी के लिए गला रेतकर बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
फिर वह रामपुरहरि थाना क्षेत्र में रहने वाले अपने प्रेमी के पास चली गई।
बंद सूटकेस में मिला बच्ची का शव घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और बंद सूटकेस से बच्ची का शव बरामद किया।
बच्ची की पहचान मिष्टी के रूप में हुई, उसके पिता का नाम मनोज कुमार है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस स्पेशल टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुट गई।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी महिला का मोबाइल रामपुरहरि इलाके में बंद हुआ था।
पुलिस ने प्रेमी के घर से आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।
मुजफ्फरपुर एसपी ने किया खुलासा मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक बंद सूटकेस के अंदर से मासूम बच्ची का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद से ही मृतका की मां घर से फरार थी।
आरोपी काजल को उसके प्रेमी के घर से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी महिला ने हत्या का खोला राज महिला ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक से एक युवक से प्यार हुआ, लेकिन उसका प्रेमी बच्ची को अपनाने के लिए तैयार नहीं था।
वह अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी।
बच्ची की वजह से जब उसका प्यार दूर होता नजर आया तो उसने बेटी को जान से मारने का फैसला किया।
पति के दुकान जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
घर के नीचे रहने वाले किराएदार डॉक्टर के पास चले गए थे और पूरा घर खाली था।
काजल ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची की सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
फिर उसने अपने ही घर में रखे गए सूटकेस में शव डाला और घर के पीछे फेंक दिया।
वह घर से जेवर, कैश और आधार कार्ड लेकर प्रेमी के पास चली गई।
Article Advertisement
Crime
क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां
क्राइम पेट्रोल देख बेटी का काटा गला, फिर जेवर-कैश लेकर भागी, प्रेमी के घर से पकड़ी गई कलयुगी मां बिहार में एक कलयुगी मां ने क्राइम पेट्रोल देखकर बेटी का गला काट डाला। उसने अपने प्रेमी के चक्कर में इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस ने प्रेमी के घर से महिला को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
