अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...Pilibhit News: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी ने की पैदल गश्तसीमा क्षेत्र में लावारिस बोरे से 18 लीटर नेपाली शराब बरामदHapur News: ट्रक से रिफाइंड तेल निकालने के मामले में बिहार पुलिस की गढ़ में दबिशछह बार विधायक अब्दुल जलील मस्तान का निधन, सीमांचल में शोकबिहार सरकार के पूर्व मंत्री और सीमांचल के कद्दावर नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाजपूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहरश्रावस्ती में धूमधाम से हुआ श्रीकृष्ण प्रतिमाओं का विसर्जन: भारत-नेपाल सीमा के गांवों में पुलिस की कड़ी सुर...पानी कम हो रहा, तो कटाव तेज होगा; बाढ़ के बीच बिहार सरकार ने जिलों को भेजा अलर्टखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलाननेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...

Article Advertisement

Crime

पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार

पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में तीन मंजिला मकान से बम बनाने का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। दो थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्

पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार

Article Advertisement

पटना को दहलाने की साजिश नाकाम; हथियारों समेत मिला बम बनाने का सामान, आरोपी इंजीनियर फरार बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में तीन मंजिला मकान से बम बनाने का सामान और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। दो थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सारा सामान जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।   बिहार पुलिस की दो थानों की टीमों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी पटना को दहलाने की साजिश को बिहार पुलिस ने नाकाम कर दिया है। दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर 71 नंबर गेट के पास तीन मंजिला मकान पर रेड की गई। बुधवार अलसुबह रूपसपुर और दीघा थाना की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बम बनाने का सामान जब्त किया है। पुलिस ने बम बनाने की सामग्री पोटेशियम नाइट्रेट सुतली और लिक्विड नाइट्रेट के साथ 35 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामला सामने आने के बाद दूसरे थानों की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। मामले की पुष्टि करते हुए दीघा थाना क्षेत्र डीएसपी 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ में आए पवन महतो का बड़ा भाई मिथलेश महतो इस अवैध कारोबार में लिप्त है।   पहले भी जेल जा चुका है मुख्य आरोपी फरार मिथलेश महतो इंजीनियरिंग कर चुका है। वह पहले भी किसी मामले में जेल जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी ने बरामद सामान से बम बनाने की बात को स्वीकार किया है। आरोपी के घर से आर्मी के प्रोटेक्टर जैकेट और पोटेशियम नाइट्रेट पाउडर, ज्वलनशील लिक्विड नाइट्रेट और 35 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार पवन महतो ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। जिसके बारे में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इसी साल मई में ऐसा ही एक मामला बंगाल में सामने आया था। जहां बीरभूम जिले के सदाईपुर थाना इलाके के साहापुर ग्राम में पुलिस ने रेड कर बम बनाने का सामान जब्त किया था। इस मामले में शेख सहूर नाम के आरोपी को दबोचा गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाना चाहता था। आरोपी से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। वह लंबे समय से गैरकानूनी काम कर रहा था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read