अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
MLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसलाMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपभारत से नेपाल स्मैक ले जा रहा युवक अररिया में गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने दबोचापेपर लीक रोकने के लिए 29 जिलों में परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम बनेंगे, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला

Article Advertisement

Politics

बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान

बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान बिहार के पुल ना सिर्फ आम आदमी बल्कि सरकार के लिए भी मिस्ट्री बन गए हैं। पुल गिरने से लेकर बीच खेत में बने लावारिस पुलों को कब और किसने बनाया? इस सवाल ने बिहार सरकार को उलझा कर रख दिया है। बिहार में पिछले द

बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान

Article Advertisement

बिहार में अज्ञात शख्स बना गया 693 पुल-पुलिया! करोड़ों की ‘ब्रिज मिस्ट्री’ देखकर सरकार भी हैरान बिहार के पुल ना सिर्फ आम आदमी बल्कि सरकार के लिए भी मिस्ट्री बन गए हैं। पुल गिरने से लेकर बीच खेत में बने लावारिस पुलों को कब और किसने बनाया? इस सवाल ने बिहार सरकार को उलझा कर रख दिया है। बिहार में पिछले दो महीनों से पुल पुलियों को लेकर सियासत गरम है। कुछ दिन पहले अररिया में खेत के बीच बने पुल की तस्वीरें वायरल होने लगीं। तो पिछले कई महीनों से बिहार में पुल गिरने की घटनाएं आम हो गईं हैं। बिहार सरकार ने मामले पर कार्रवाई शुरू की तो जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई हैं। 693 पुल ‘लावारिस’ जल संसाधन विभाग की जांच में पता चला कि विभिन्न नहरों और नालों पर बने 693 पुल-पुलिया लावारिस हैं यानि करोड़ों की लागत से बने इन पुल और पुलियों को किस विभाग ने बनाया? इनके मेंटेनेंस का जिम्मा किसके पास है? इसका अभी तक पता नहीं चला सका है। अब इन पुल-पुलियों के संबंध में ग्रामीण विकास विभाग से जानकारी मांगी गई है।   14 जिलों के 693 पुल ये पुल बिहार के मुजफ्फरपुर, चम्पारण, मधुबनी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सारण, सीवान, सहरसा, कटिहार, वैशाली और पूर्णिया में मौजूद हैं। इनमे अधिकतर पुल जर्जर अवस्था में हैं। इस रिपोर्ट के बाद ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश में सम्बंधित जिलाधिकारियों को जल संसाधन विभाग द्वारा की गई जांच की सूची सौंपी गई है। इस सूची में 14 जिलों के 693 पुल-पुलियों के नाम दर्ज हैं। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में इनके निर्माण एजेंसियों के संबंध में “अज्ञात” लिखा गया है।   करोड़ों की लागत में बने पुल बता दें कि बिहार के अररिया जिले से भी एक तस्वीर सामने आई थी। खेत के बीच में बने इस पुलिस के नीचे ना नदी थी और ना ही कोई नाला। इस पुल को लेकर भी बिहार सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। अररिया जिले के फारबिसगंज, रानीगंज और जोकीहाट में कई ऐसे कई सारे पुल मिले हैं, जिसको करोड़ों की लागत से बना तो दिया गया है लेकिन इनका उपयोग नहीं हो रहा है, क्योंकि इनका संपर्क पथ ही नहीं बना है। ऐसे पुल के दोनों तरफ किसानो की जमीन है, जिसका अधिग्रहण तक नहीं हुआ है। जब कि जोकीहाट का एक पुल ऐसा है जिसे बने हुए आठ साल हो गए लेकिन अब तक संपर्क पथ नहीं बना। नतीजतन साढ़े तीन करोड़ की लागत से बना पुल बेकार पड़ा हुआ है और अब जर्जर भी हो रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read