अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
खुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंपखुनुवा में 6.474 किलो चांदी के आभूषण बरामद, नेपाल ले जाते समय 72 वर्षीय बुजुर्ग को SSB जवानों ने दबोचाMLC चुनाव से पहले बिहार में टूटा कांग्रेस- RJD महागठबंधन! असित नाथ तिवारी का खुल्लम- खुल्ला ऐलानMLC चुनाव से पहले RJD में खटपट, तेजस्वी की लिस्ट पर रोहिणी बोलीं- लालूवाद पर गहरा आघातनेपाल सीमा पर एसएसबी ने बुजुर्ग को 6.5 किलो चांदी: भारत से नेपाल जा रहा था, तलाशी लेते ही भागने लगा; कस्टम ...'आप खुद को अकेले नहीं समझें', पप्पू यादव का ये अंदाज बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर बिखेर रहा मुस्कानभारत-नेपाल सीमा पर SSB ने 288 लीटर नेपाली शराब पकड़ी: एक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्...10 मिनट में मरीज को अस्पताल पहुंचाएगी एंबुलेंस, पटना में ट्रैफिक जाम खत्म करने को AI संभालेगा कमान'पैर का प्लास्टर करने का संसाधन नहीं', निशांत कुमार से लेकर CM सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने तरीके से घेराInterview : ₹20 के सत्तू से ग्लोबल मार्केट तक, बिहार के इस स्टार्टअप ने बदल दी देसी ड्रिंक की तस्वीरBRICS Summit में पहुंचा पूर्णिया का अचारी मखाना, विदेशी मेहमानों को गिफ्ट में मिला बिहार का स्वादपनीर में स्टार्च, दूध में फॉर्मेलिन! बिहार में खाद्य विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

Article Advertisement

Politics

Bihar Bridge: सुबह CM नीतीश ने किया नए पुल का उद्धाटन, शाम तक भरभराकर गिरा पुराना पुल

सुबह CM नीतीश ने किया नए पुल का उद्धाटन, शाम तक भरभराकर गिरा पुराना पुल शनिवार की सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में पुल का उद्घाटन किया तो वहीं शाम होते-होते प्रदेश के सीतामढ़ी से पुल गिरने का मामला सामने आया है. बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. शनिवार को

Bihar Bridge: सुबह CM नीतीश ने किया नए पुल का उद्धाटन, शाम तक भरभराकर गिरा पुराना पुल

Article Advertisement

सुबह CM नीतीश ने किया नए पुल का उद्धाटन, शाम तक भरभराकर गिरा पुराना पुल शनिवार की सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा में पुल का उद्घाटन किया तो वहीं शाम होते-होते प्रदेश के सीतामढ़ी से पुल गिरने का मामला सामने आया है. बिहार में पुल गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. शनिवार को एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए डबल लेन पुल का उद्घाटन किया तो शाम होते-होते प्रदेश से एक और पुल गिरने का मामला सामने आया है. आपको बता दें कि सीएम नीतीश ने अपने गृह जिले नालंदा में 493.64 लाख की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत नालंदा जिले में पुल का निर्माण कराया है. यह डबल लेन पुल करीब 44 मीटर लंबा है. नालंदा में सीएम नीतीश ने किया पुल का उद्धाटन वहीं, करीब 5 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया है. इस पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत 7 दिसंबर, 2022 में हुई थी. इस पुल के निर्माण से दर्जनों गांव के लोगों को फायदा पहुंचेगा. इस पुल के निर्माण से प्रदेश में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. जिससे रोजगार के भी नए-नए अवसर मिलेंगे. एक तरफ जहां सीएम नीतीश ने नालंदा में डबल लेन पुल का निर्माण किया है तो दूसरी तरफ सीतामढ़ी में एक और पुल गिरने का मामला सामने आया है. दरअसल, पानी का तेज बहाव के चलते पुल ध्वस्त हो गया. सीतामढ़ी में भरभराकर गिरा पुल पुल गिरने का मामला सोनबरसा प्रखंड क्षेत्र का है. इस पुल के गिरने से गांव का संबंध दूसरे गांवों से टूट गया है. आवागमन ठप हो चुका है. वहीं, स्थानीय लोग विभाग के कर्मचारी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. मानसून शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं और महज दो हफ्ते में बिहार में 10 पुल गिर चुके हैं. बिहार में नहीं थम रहा पुल गिरने का मामला आपको बता दें कि जून के आखिरी हफ्ते से प्रदेश से पुल गिरने का मामला सामने आ रहा है. अररिया, सीवान, मोतीहारी, सीतामढ़ी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पुल गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं. लगातार गिरते पुल के मामले पर विपक्ष राज्य सरकार पर सवाल भी खड़े कर रही है. वहीं, इसके निरीक्षण के लिए सीएम नीतीश ने स्पेशल टीम का भी गठन किया है. सीएम ने पुलगों के रखरखाव को लेकर समीक्षा बैठक भी कर चुके हैं और इसे लेकर नियमित निरीक्षण के आदेश भी जारी कर चुके हैं. सीएम ने समीक्षा बैठक में पुलों के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस पालिसी बनाए जाने का भी निर्देश दिया था. बावजूद इसके प्रदेश में पुल गिरने का मामला थम नहीं रहा है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read