बिहार के मंदिर में तोड़फोड़, राम-सीता और राधा-कृष्ण समेत 6 मूर्तियां खंडित; गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा Bihar Bhagalpur Sanhoula Temple Statue Vandalized: बिहार के भागलपुर स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ हो गई है।
मंदिर में मौजूद भगवान राम, माता सीता समेत राधा-कृष्ण और दुर्गा माता की मूर्ति को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी है।
Bihar Bhagalpur Sanhoula Temple Statue Vandalized: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है।
भागलपुर के सन्हौला स्थित शिव मंदिर में कुछ लोगों ने जमकर तोड़फोड़ कर दी है।
मंदिर में मौजूद भगवान की 6 प्रतिमाओं को क्षत-विक्षत कर दिया गया है।
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने थाने पर हल्ला बोल दिया है।
पुलिस प्रशासन ने इलाके में शांति बहाल करने के लिए भारी मात्रा में फोर्स तैनात की है, लेकिन लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है और वो लगातार आरोपियों को हिरासत में लेने की मांग कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सन्हौला थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में भगवान राम, माता सीता, राम दरबार, राधा-कृष्ण और माता दुर्गा की मूर्ति को तोड़ दिया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैर हिंदू असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और लोग लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर आए।
क्या है लोगों की मांग?
मंदिर में मूर्तियां तोड़ने पर भड़के लोगों ने सन्हौला से झारखंड की ओर जाने वाली मेन रोड घेर ली है।
सभी थाने के सामने खड़े होकर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि असमाजिक तत्वों ने जानबूझकर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है, इसलिए उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।
Bhagalpur, Bihar: A ruckus took place in Sanhaula market near the Jharkhand border due to the damaging of idols of the Ram Mandir. Locals protested by blocking the road, and police were present at the scene to manage the situation pic.twitter.com/mu2ARiNWmV — IANS (@ians_india) October 20, 2024 स्पेशल फोर्स तैनात खबरों के अनुसार मंदिर में मूर्ति टूटने की बात सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
गुस्साए लोगों का कहना है कि जब तक यह हरकत करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक लोग धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
पुलिस स्टेशन के सामने भीड़ देखने के बाद इलाके में स्पेशल फोर्स समेत कई थानेदारों को तैनात किया गया है।
पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।
मगर लोग अपनी जिद पर अड़े हैं।
आरोपी शख्स गिरफ्तार सन्हौला पुलिस ने मामले पर अपडेट शेयर करते हुए कहा कि मूर्ति तोड़ने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसके बाद लोगों का गुस्सा थोड़ा शांत हो गया है।
हालांकि हालात अभी भी नॉर्मल नहीं हुए हैं।
पुलिस ने शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक की है।
वहीं इलाके में फ्लैग मार्च चल रहा है।
हिंदू स्वाभिमान यात्रा बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को भागलपुर से ही हिंदू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत की थी।
इस दौरान उन्होंने भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठाई थी।
गिरिराज सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि हिंदू किस देश में बचा है?
पाकिस्तान में नहीं रहे और अब बांग्लादेश में भी नहीं बचे हैं।
हमारे मंदिर टूट गए, बेटियां लुट गईं और अब हम 70 प्रतिशत पर आ गए हैं।
मस्जिदें 3000 से बढ़कर 20 लाख हो गई हैं।
यह धर्म की यात्रा है।
अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।
Article Advertisement
Crime
बिहार के मंदिर में तोड़फोड़, राम-सीता और राधा-कृष्ण समेत 6 मूर्तियां खंडित; गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा
बिहार के मंदिर में तोड़फोड़, राम-सीता और राधा-कृष्ण समेत 6 मूर्तियां खंडित; गुस्साई भीड़ ने थाना घेरा Bihar Bhagalpur Sanhoula Temple Statue Vandalized: बिहार के भागलपुर स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ हो गई है। मंदिर में मौजूद भगवान राम, माता सीता समेत राधा-कृष्ण और दुर्गा माता की मूर्ति को बुरी तरह से

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15123 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6000 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
