बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस?
विशेष राज्य दर्जा पर क्या बोले चिराग पासवान बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
इससे लेकर अभी से ही सियासत तेज हो गई है।
इस बार एनडीए किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा खुलासा किया।
लोकसभा चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें बिहार विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं।
किसके नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ा जाएगा?
इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को बड़ा बयान दिया।
उन्होंने साफ कर दिया कि विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश कुमार सीएम फेस होंगे।
यानी उनकी अगुवाई में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा।
हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में मीडिया से कहा कि इस बार भी लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने कई दावे किए थे कि खाता नहीं खुलेगा और तमाम तरह की बातें की गई थीं, लेकिन हकीकत में रिजल्ट क्या आया?
हमलोग अधिकांश सीट बिहार में जीत गए।
यहां तक विपक्ष ने कह दिया था कि हम हाजीपुर सीट भी हार रहे हैं, लेकिन मेरी पार्टी ने 5 की 5 सीटें जीतीं।
बिहार में डबल इंजन की सरकार से हो रहा विकास : चिराग पासवान उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ने तय कर लिया है कि बिहार में डबल इंजन की सरकार से ही विकास हो सकता है।
राज्य में एक लंबे समय तक विरोधाभास की सरकार रही थी।
केंद्र में किसी और की सरकार थी तो बिहार में किसी और की।
एक लंबे समय के बाद बिहार को डबल इंजन की सरकार मिली, इसलिए लोगों ने आम चुनाव में एनडीए के पक्ष में मतदान करने का काम किया।
जिन सीटों पर हार मिली, उसका कारण सबको पता है।
अगर उन सीटों पर हमलोग ही चुनाव लड़ते तो स्थिति बेहतर हो सकती थी।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा NDA : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आगे कहा कि अब जनता ने बिहार विधानसभा चुनाव में भी एनडीए को जीताने का मन बना लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में चुनाव लड़ेगा।
चुनाव के बाद राज्य में एनडीए की ही सरकार बनेगी।
बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर क्या बोले चिराग पासवान?
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह कोई दबाव की राजनीति नहीं है बल्कि हमारी मांग रही है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।
बिहार की कौन सी पार्टी ऐसी है जो इसकी मांग नहीं करेगी या इस मांग से सहमत नहीं होगी?
हम इसके पक्ष में हैं।
हम एनडीए सरकार में हैं, भाजपा गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी है और पीएम मोदी हमारे नेता हैं जिन पर हम सभी को भरोसा है।
अगर हम यह मांग उनके सामने नहीं रखेंगे तो हम किससे मांगेंगे?
बिहार भाजपा ने किया बड़ा ऐलान आपको बता दें कि इससे पहले बिहार भाजपा के नेता भी कह चुके हैं कि विधानसभा चुनाव में सीएम फेस नीतीश कुमार ही होंगे।
उनकी अगुवाई में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा।
दिल्ली में शनिवार को हुई जेडीयू की बैठक में भी फैसला लिया गया था कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में ही पार्टी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
Article Advertisement
Politics
बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस? विशेष राज्य दर्जा पर क्या बोले चिराग पासवान
बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस? विशेष राज्य दर्जा पर क्या बोले चिराग पासवान बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे लेकर अभी से ही सियासत तेज हो गई है। इस बार एनडीए किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगा? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा खुलासा किया। लोकसभा चुनाव के बाद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
