क्यों भीम संसद को चिराग पासवान ने बताया छलावा, सीएम पर उठाएं कई सवाल चिराग पासवान ने भीम संसद का आयोजन की आलोचना की और इसे एक छलावा मात्र बताया है।
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो रही है।
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के द्वारा भीम संसद का आयोजन किया गया था।
जिसकी राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हो रही है।
ऐसे में दिल्ली से पटना पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सासंद चिराग पासवान ने भीम संसद का आयोजन की आलोचना की और इसे एक छलावा मात्र बताया।
इसके साथ ही उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जे मांगे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।
सीएम नीतीश सिर्फ घोषणाएं करते रहते हैं पटना पहुंचे चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए भीम संसद के आयोजन पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महाकठबंधन की सरकार के द्वारा संसद का आयोजन किया गया है वो सिर्फ एक छलावा मात्र है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दलितों के साथ हमेशा से छलावा करने का काम करते है।
सीएम नीतीश ने कई घोषणाएं की, जिसमे कहा गया कि दलितों को 3 डिसमिल जमीन दिया जाएगा, लेकिन वह भी वादे खटाई में पड़ गए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि महादलित परिवार की हत्याकांड में बचे लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
सासंद चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पहले यह बताएं कि कितने दलित लोगों को जमीन मिली और कितने लोगों को सरकारी नौकरी दी गई।
विशेष राज्य का दर्जा बिहार को विशेष राज्य का दर्जे मांगे जाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को हमेशा चुनाव के समय ही विशेष राज्य के दर्जे की याद आ जाती है।
साल 2017 से लेकर 2022 तक के बीच में इन्हें एक बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की याद नहीं आई।
अब तक वो कहां थे।
इसके साथ ही चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार पिछले 19 साल से मुख्यमंत्री हैं आज वो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करने जा रहे हैं।
19 साल में उन्होंने क्या किया?
उन्हें इसका जवाब भी देना चाहिए।
Article Advertisement
Bihar
क्यों भीम संसद को चिराग पासवान ने बताया छलावा, सीएम पर उठाएं कई सवाल
क्यों भीम संसद को चिराग पासवान ने बताया छलावा, सीएम पर उठाएं कई सवाल चिराग पासवान ने भीम संसद का आयोजन की आलोचना की और इसे एक छलावा मात्र बताया है। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे बिहार में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन की सरकार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
