बिहार के बेरोजगारों को मिली बड़ी खुशखबरी, BPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी दिवाली के बाद बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है. खबर आई है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने करीब 1.22 लाख शिक्षकों के नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. BPSC Bihar Teacher Vacancy 2023: दिवाली के बाद बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है. खबर आई है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने करीब 1.22 लाख शिक्षकों के नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसमें खास बात यह है कि, वे लोग आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री ले रखी है. वहीं, इन डिग्री धारकों के पास कक्षा 6वीं से कक्षा 8वीं तक शिक्षक भर्ती परीक्षा में भाग लेकर शिक्षक बनने का अवसर मिला है. साथ ही इसके लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य होगी. हालांकि, इतना ही नहीं इंजीनियर सरकारी स्कूलों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के शिक्षक भी बन सकेंगे, वहीं इसके लिए उनके पास बीटेक की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई करना जरूरी होगा. साथ ही बीएड की डिग्री भी जरूरी होगी. दरअसल, बीटेक डिग्री धारकों की मांग थी कि उन्हें भी कक्षा छह से आठ तक के लिए शिक्षक बनने का मौका दिया जाए. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती के संबंध में प्राप्त आवेदनों पर विचार करने के बाद कक्षा छह से आठ तक के स्नातक श्रेणी के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए संशोधित पात्रता मानदंड जारी कर दिया है. वहीं आपको बता दें कि, इसको लेकर अब विभाग ने कहा है कि, ''पूर्व में जारी अधिसूचना में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्यता को और स्पष्ट करते हुए 19 मई 2023 के आदेश को संशोधित किया गया है. विभाग ने नई अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया है कि न्यूनतम 50% अंकों के साथ बीसीए और प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा, बीएड, बीएड विशेष शिक्षा, न्यूनतम 55% अंकों के साथ और उसके समकक्ष ग्रेड के साथ एमसीए और तीन वर्षीय एकीकृत बीएड -एमएड भी इस नियुक्ति के लिए पात्र होंगे.'' इस खबर के बाद बिहार के बेरोजगारों की खुशी देखने लायक है, अब उन्हें उम्मीद है कि सबकी शादी होगी और सबको नौकरी मिलेगी. साथ ही इसको लेकर अधिकारियों ने कहा कि बिहार के हर जिले के युवाओं को अब कड़ी मेहनत करनी चाहिए और सफलता हासिल करनी चाहिए.
Article Advertisement
Education
बिहार के बेरोजगारों को मिली बड़ी खुशखबरी, BPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी
बिहार के बेरोजगारों को मिली बड़ी खुशखबरी, BPSC ने निकाली बंपर वैकेंसी दिवाली के बाद बिहार के बेरोजगार लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है. खबर आई है कि बिहार लोक सेवा आयोग ने करीब 1.22 लाख शिक्षकों के नए पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. BPSC Bihar Teacher Vacancy 2023: दिवाली के ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15131 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
