अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसम: चंपारण समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना में उमस भरी गर्मी, 44 लाख आबादी झेल रही बाढ़ का द...पूर्ण स्टूडियो के रूप में विकसित हो भारत-नेपाल सीमा पर बथनाहा आकाशवाणी रिले केंद्र : विजयफर्जी आधार से भारतीय पहचान का खेल, सीमा पर बढ़ी चौकसीPurnia News: सिरसी की मिट्टी से बिहार सरकार के मंत्री तक पहुंचा सियासी सफरबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षबिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्तथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप

Article Advertisement

Crime

बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?

बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?   बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन भाजपा विधायकों ने जाति जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया तो इसके जवाब में जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में यह सर्वे करवाए जाने की मांग

बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?

Article Advertisement

बिहार विधानसभा में जाति जनगणना पर हंगामा; BJP विधायकों ने मांगा नीतीश का इस्तीफा, अब आगे क्या?   बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पहले दिन भाजपा विधायकों ने जाति जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया तो इसके जवाब में जनता दल यूनाइटेड ने केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में यह सर्वे करवाए जाने की मांग की है।   राजधानी पटना में सोमवार को शुरू हुआ बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र पहले दिन ही हंगामे की भेंट चढ़ गया। आज यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और जातीय गणना के मुद्दों पर जमकर बवाल काटा। भाजपाइयों का आरोप था कि जातीय जनगणना में बहुत बड़ा गड़बड़झाला है और इसी आरोप को लेकर वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग पर उतर आए। इसके बाद सदन की आज की कार्यवाही स्थगित हो गई। उधर, इसी के साथ अगले चार दिन और इसी तरह हंगामा होने के आसार नजर आ रहे हैं। श्रद्धांजलि प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित बता दें कि रविवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर थे तो उन्होंने बीजेपी का एजेंडा सेट कर दिया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी जाति आधारित जनगणना को ही मुद्दा बनाएगी। सोमवार को विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ तो दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हंगामा करने के अलावा भाजपा विधायकों ने जातीय जनगणना में गड़बड़ी का आरोप लगा हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस्तीफे की मांग की और जमकर नारे लगाए। इसी हंगामे के बीच अध्यक्ष ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी। < > जनता दल यूनाइटेड ने बोला भाजपा पर हमला हालांकि आज के हंगामे ने एक नए मुद्दे को जन्म दे दिया। जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा को लपेटे में ले लिया। इस मुद्दे पर फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि भाजपा के सामने प्रस्ताव रख दिया कि अगर जाति आधारित जनगणना में गड़बड़ी है तो केंद्र सरकार खुद ही पूरे देश मे जाति आधारित जनगणना करवा ले। साथ ही उन्होंने प्रदेश में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने की बात कही है। हमास के पक्ष में बोलने पर सहयोगी पार्टी पर बरसे जदयू नेता इसके अलावा जेडीयू ने अपनी ही सहयोगी पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदन के भीतर माले की एक हरकत पर गहरी नाराजगी जताई है। इस बारे में पार्टी के विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि यह दुखद है। जिस तरह से हमास ने इजराइल में घुसकर महिलाओं के साथ रेप किया-बच्चों के साथ दरिंदगी की, बावजूद इसके अगर कोई उसके पक्ष में बोलता है तो इससे दुखद कुछ नहीं हो सकता। ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। वहीं आज के भाजपाइयों के हंगामे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ कर दिया है कि बीजेपी के विरोध और इस्तीफा मांगने से कुछ नहीं होगा। सदन में सकारात्मक चर्चा होगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read