अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणितBihar Tomorrow Weather: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के साथ 40 KM की तेज हवा, जाने...‘बिहार में यूसीसी लागू नहीं होगा’, अमित शाह के ऐलान पर नीतीश कुमार की पार्टी की ‘ना’भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने पकड़ी नेपाली शराब: विशेष नाका लगाकर 97.8 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरारSSB ने 141 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर पकड़े: दो बाइक, मोबाइल फोन भी जब्त किएबिहार का 400 साल पुराना वो मंदिर, जहां सूर्यास्त के बाद पुजारी भी नहीं ठहरते, आ रही है कहानी पर बेस्ड मूवीगणेश चतुर्थी के दिन बिहार में मनाया जाता है दिन चौरचन, जानें अपने शहर में चांद निकलने का समयभिट्ठामोड़ पर जगह-जगह लगा कचरे का ढेर: देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों पर पड़ रहा बुरा असर, संक्रमण और बीमार...अमित शाह के UCC वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, जदयू विधायक बोले- बिहार में किसी कीमत पर लागू नहीं हो...भारत-नेपाल सीमा पर 47 पैकेट हुक्का मसाला बरामद: निचलौल में पिलर संख्या 498 के पास SSB-पुलिस की संयुक्त कार्...जदयू पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? नाम जेडीयू का पर नैरेटिव नीतीश का, यह ताकत या सबसे बड़ी कमजोरीबिहार में BJP की सरकार, फिर भी UCC पर JDU की दो टूक; श्याम रजक ने समझाया गठबंधन का गणित

Article Advertisement

Bihar

बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर

बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर   पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.   पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालांकि लोगों को उम्मीद थी क

बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर

Article Advertisement

बिहार में कहर बनकर बरस रही बारिश, सड़कें बनी जरिया, जलमग्न हो रहे शहर   पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है.   पूरे देश में मानसून की दस्तक हो गई है. बिहार में भी कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हो गया है. हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि बारिश से उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन राहत अब आसमानी आफत बन गई है और इस सब के बीच शासन-प्रशासन की बदइंतजामी लोगों के लिए दोहरी मार से कम नहीं है. बारिश का ऐसा प्रहार हुआ है कि सड़क, गलियां, गांव और घर... सब जलमग्न हो गए हैं. देश के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो गई है और मानसून अब अपने पूरे शबाब पर है. बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के बाद हालात बदतर हो गए हैं और मानसून की पहली बारिश ने ही बिहार में शासन और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है. कई इलाकों में धंसी सड़क महज कुछ घंटे की बारिश में राजधानी पटना के VVIP इलाकों में जल जमाव हो गया है. कई रिहायशी इलाकों की सड़क भी धंस गई. एक जगह तो जज साहब के बाल-बाल बचने की खबर भी है. दरअसल पटना के वीर चंद्र पटेल मार्ग पर पटना हाईकोर्ट के जज रहते हैं. उन्होंने सुबह 4 बजे कैब बुक की और उस वक़्त बारिश बहुत तेज हो रही थी और ऐसे में जब कैब उन्हें लेने उनके घर तक पहुंची तभी सड़क बीच से धंस गई और गाड़ी सड़क के अंदर जा घुसी.   सुपौल में सड़कों पर जलजमाव सुपौल में 2 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश आफत बन गई है. इस बीच सुपौल नगर परिषद के ज्यादातर हिस्सों में सड़कों पर जलजमाव हो गया है. सबसे बदतर हालत वीणा रोड की है. जहां इंजीनियरिंग कॉलेज और पारा मेडिकल संस्थान जाने वाली मुख्य सड़क पानी पानी हो चुकी है. जर्जर सड़क पर जलजमाव हादसे को दावत दे रहा है. लोगों की आवाजाही ठप हो गई है. उफान पर कोसी इस बीच बारिश के बाद कोसी भी उफान पर है. सुपौल में बारिश हो रही है साथ ही नेपाल में भी रुक रुककर बारिश हो रही है. जिसके वजह से नदी में जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच कोसी बराज से 95 हजार 515 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो चुका है. जिसके बाद नदी के आस-पास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. कुल मिलाकर बिहार के ज्यादातर जिलों में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है. बारिश के प्रहार के बीच प्रशासन की लापरवाही की दोगुनी मार जनता झेलने को मजबूर हैं.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read