बिहार के 4 विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया?
कहीं नीतीश सरकार मुश्किल में तो नहीं बिहार की नीतीश सरकार मुश्किल में फंस गई है, क्योंकि 4 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिनकी सीटों पर उप-चुनाव होंगे।
ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि उप-चुनाव के नतीजे नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।
क्योंकि नीतीश सरकार के 4 विधायकों ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है।
इससे बिहार विधानसभा में नए समीकरण बन रहे हैं, लेकिन नीतीश सरकार पर खतरा मंडरा रहा है।
बिहार की सियासत गरमाई हुई है।
जीतन राम मांझी, सुधाकर सिंह, सुदामा प्रसाद के इस्तीफे के बाद अब विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पद छोड़ दिया है।
इनमें से 3 नेताओं ने इस्तीफा सांसद बनने के कारण दिया है।
इन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे सौंपे।
इस बीच बिहार में विधानसभा उप-चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है, जिसके मतदान 10 जुलाई को होंगे और नतीजे नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे।
इन विधायकों ने दिया है पद से इस्तीफा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी NDA के सहयोगी हैं और अब मोदी कैबिनेट में शामिल हो चुके हैं।
बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट से सुधाकर सिंह RJD के विधायक थे।
तरारी विधानसभा सीट से सुदामा प्रसाद CPI के विधायक थे।
देवेश चंद्र सीतामढ़ी से लोकसभा सांसद बन चुके हैं, इसलिए उन्होंने विधायकी का पद छोड़ दिया है।
देवेश साल 2020 में JDU की टिकट से विधायक बने थे और 25 अगस्त 2022 को उन्हें विधान परिषद का सभापति बनाया गया था।
वे तिरहुत से 2 बार विधान परिषद के मेंबर रहे।
2002 में निर्दलीय विधायक बने।
2008 में JDU के विधायक बने और नीतीश सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री बने।
2014 में तिरहुत विधानसभा से निर्दलीय विधायक बने।
2020 में फिर JDU की टिकट से विधायक बने।
अब 2024 में लोकसभा सांसद बने हैं।
अब बिहार विधानसभा में विधायकों की स्थिति विधायकों के इस्तीफे के बाद बिहार विधानसभा में नए समीकरण बन गए हैं।
विधानसभा में 2 गठबंधन NDA और INDIA अलायंस हैं।
इस्तीफ के बाद दोनों के 2-2 विधायक कम हो गए हैं।
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं और 122 विधायकों के समर्थन से सरकार बनती है।
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने फरवरी 2024 में फ्लोर टेस्ट दिया था, जिसमें नीतीश कुमार के साथ 129 विधायक थे।
RJD के 3 विधायक भी नीतीश कुमार के पाले में आ गए थे।
RJD ने विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया तो 125 विधायकों का समर्थन नीतीश सरकार को मिला।
कांग्रेस के नेतृत्व INDIA अलायंस के पक्ष में 112 विधायक हैं और RJD सहयोगी है।
बीमा भारती की रुपौली विधानसभा सीट पर उप-चुनाव की घोषणा हो चुकी है।
RJD के 3 विधायकों की सीटों पर जल्द उप-चुनाव होंगे।
Article Advertisement
Business
बिहार के 4 विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया? कहीं नीतीश सरकार मुश्किल में तो नहीं
बिहार के 4 विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया? कहीं नीतीश सरकार मुश्किल में तो नहीं बिहार की नीतीश सरकार मुश्किल में फंस गई है, क्योंकि 4 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, जिनकी सीटों पर उप-चुनाव होंगे। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है कि उप-चुनाव के नतीजे नीतीश सरकार का भविष्य तय करेंगे। लो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

Business
₹59,113 करोड़ की Net Worth दिखाकर मिला Loan, बाद में ₹31.79 करोड़ का दावा! Subhash Chandra पर CBI FIR

Business
भारत में Investment Boom के संकेत: Private निवेश 12% उछला, GDP 7.8%; क्या अब तेजी से बढ़ेंगी नौकरियां?

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
