बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत बिहार के एक शख्स ने पोते की चाहत में बहू को मौत के घाट उतार दिया।
उसने पोतियों के सामने बहू को 12 बार चाकू से गोदा।
बच्चियों ने मामा को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ।
हत्यारोपी को पोता चाहिए था और इसके लिए वह बेटे की दूसरी शादी कराना चाहता था।
पोते की चाहत में एक शख्स ने अपनी बहू को तड़पा-तड़पा कर मारा।
उसने बहू को 12 बार चाकू से गोदा।
कहता था बेटा पैदा करो, नहीं तो मार जाओ।
बेटे की दूसरी शादी करा दूंगा और दूसरी बहू पोता पैदा करके देगी।
यह खौफनाक वारदात बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव माउर की है।
ससुर ने बेरहमी से बहू की हत्या कर दी।
2 बेटियां हो चुकी थीं और ससुर को पोता चाहिए था, लेकिन बहू पोता नहीं दे पाई तो वह हैवान बन गया।
बहू की हत्या करने के बाद ससुर फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
मां की हत्या होते देख बच्चियों ने देखी तो मामला को बताया, फिर वारदात का खुलासा हुआ।
हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश बरबीघा थाना प्रभारी वैभव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात की शिकायत अभी तक नहीं मिली है, लेकिन मृतका के भाई भीम शंकर सिंह ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी है।
लिखित शिकायत मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय सिंधु कुमारी पत्नी टुल्लू कुमार उर्फ राहुल के रूप में हुई है।
राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
राहुल मुंबई में इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाता है।
पत्नी की मौत होने की खबर मिलते ही वह गांव लौटा।
हत्यारोपी के दामाद ने वारदात की जानकारी मृतका के परिजनों तक पहुंचाई, लेकिन ससुर के कहने पर उसने बताया कि सिंधु की मौत छत से गिरने के कारण हुई।
वहीं बच्चियों ने मामा भीम सिंह ने बताया कि दादा ने उनकी मां को चाकू मारा।
दोनों बच्चियों इस समय दहशत में हैं।
पुलिस को देखते ही ससुर हुआ फरार थाना प्रभारी के अनुसार, भीम शंकर सिंह ने जानकारी दी कि उसकी बहन सिंधु की शादी हिंदू रीति रिवाज से साल 2011 में राहुल के साथ हुई थी।
उसकी 2 बेटियां हुईं, लेकिन ससुर उसे पोते के लिए परेशान करता था।
वह अकसर बहू से गाली गलौज करता था।
मारने की धमकी देते हुए बेटे की दूसरी शादी कराने को कहता था।
मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
अभी भी वह मामले को आपस में ही निपटाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हत्यारोपी ससुर पुलिस के दखल के बाद फरार हो गया।
Article Advertisement
Crime
बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत
बेटा पैदा करो, नहीं तो मर जाओ और…बिहार में ससुर बना हैवान, चाकू से 12 बार बहू को गोदा, तड़प-तड़पकर मौत बिहार के एक शख्स ने पोते की चाहत में बहू को मौत के घाट उतार दिया। उसने पोतियों के सामने बहू को 12 बार चाकू से गोदा। बच्चियों ने मामा को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ। हत्यारोपी को पोता चाहिए था और

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15126 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
