अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi Newsपटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्टभारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi Newsपटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट

Article Advertisement

Business

क्या उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी बिगाड़ेगी NDA का खेल? बदलते सुर से सियासी हलचल तेज

क्या उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी बिगाड़ेगी NDA का खेल? बदलते सुर से सियासी हलचल तेज उपेंद्र कुशवाहा से जब मीडिया ने उनकी हार के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव हारा नहीं, मुझे साजिश के तहत हरवाया गया.'' हालांकि, उन्होंने इस साजिश के पीछे किसी का नाम नहीं लिया.   बिहार की काराकाट सीट

क्या उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी बिगाड़ेगी NDA का खेल? बदलते सुर से सियासी हलचल तेज

Article Advertisement

क्या उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी बिगाड़ेगी NDA का खेल? बदलते सुर से सियासी हलचल तेज उपेंद्र कुशवाहा से जब मीडिया ने उनकी हार के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव हारा नहीं, मुझे साजिश के तहत हरवाया गया.'' हालांकि, उन्होंने इस साजिश के पीछे किसी का नाम नहीं लिया.   बिहार की काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की हार के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है. चुनाव से पहले जहां उपेंद्र कुशवाहा लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ तीखे हमले कर रहे थे, वहीं अब उनकी बयानबाजी में बदलाव नजर आ रहा है. उनकी हार ने बिहार की राजनीति में सियासी भूचाल ला दिया है और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से आश्वस्त थे कि वे काराकाट सीट पर विजयी होंगे. इस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने लालू यादव और उनके परिवार पर तीखे हमले किए. उनकी बयानबाजी में लालू परिवार पर कड़ी आलोचना होती थी और वे अपने समर्थकों को भी इसी दिशा में प्रेरित कर रहे थे, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद परिस्थितियां बदल गईं. लालू यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं वहीं उपेंद्र कुशवाहा के सुर में बदलाव तब स्पष्ट हुआ जब उन्होंने लालू यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. इस संदेश में वे काफी नरम नजर आ रहे थे. उन्होंने लिखा, ''अपने समय में सामाजिक न्याय के बड़े योद्धा रहे लालू प्रसाद जी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं.'' इस संदेश ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी और सियासी अटकलों का दौर शुरू हो गया. मीडिया में उपेंद्र कुशवाहा का बयान आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा से जब मीडिया ने उनकी हार के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ''मैं चुनाव हारा नहीं, मुझे साजिश के तहत हरवाया गया.'' हालांकि, उन्होंने इस साजिश के पीछे किसी का नाम नहीं लिया. उनकी यह टिप्पणी उनके समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों के लिए चर्चा का विषय बन गई. यह बयान उनके पिछले पाला बदलने के इतिहास को देखते हुए और भी महत्वपूर्ण हो गया. अटकलों का दौर जारी उपेंद्र कुशवाहा के सुर बदलने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं. राजनीतिक विश्लेषक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या उन्हें एनडीए की तरफ से कोई पद दिया जाएगा या वे फिर से अपना रास्ता बदलेंगे. उनके पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा है कि वे राजनीतिक समीकरणों में फिर से बदलाव कर सकते हैं. उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक भविष्य आपको बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की हार और उसके बाद उनके बदलते सुर ने बिहार की राजनीति में नई संभावनाओं को जन्म दिया है. वे पहले भी कई बार अपने राजनीतिक रुख में बदलाव कर चुके हैं, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वे आगे क्या कदम उठाएंगे. क्या वे एनडीए के साथ बने रहेंगे या फिर कोई नया राजनीतिक रास्ता चुनेंगे?

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read