अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमबिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादीभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा पर कड़े कदम: डीएम ने दिए सख्ती के निर्देशबिहार में बाढ़ के बीच अलग अंदाज में दिखे 'अलख सर', पीड़ितों के लिए उठाया बड़ा कदमबिहार: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, लोगों ने पकड़ा तो मंदिर में करा दी शादीभारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा चांदी का तस्कर: 72 साल के बुजुर्ग से 6.474 किलो चांदी के गहने बरामद, कस्टम को सौंपाबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार के चर्चित आईपीएस अफसर के घर का विवाद राजस्थान में पुलिस स्टेशन पहुंचा, थाने में बैठ गईं पत्नी, जानिए ...खाकी वाले 'बाहुबली'! दिन में पुलिस की ड्यूटी, शाम को जिम में मेहनत, संयोग कुमार सिंह ने जीता 'मिस्टर बिहार'...दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों को राहत, 1 अक्टूबर से चलेंगी 400 ट्रिप स्पेशल ट्रेनेंCA गौरव गुंजन पर 542 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR, 7 कंपनियों से जुड़ा है मामला"गाड़ी में शराब मिली तो गाड़ी जला देंगे", बिहार शराबबंदी के सख्त पैरोकार थे अब्दुल जलील मस्तान, जानिए 10 चर...पटना के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट, कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती; 5 अरेस्ट, Bihar Hindi News

Article Advertisement

Politics

भीषण गर्मी को लेकर CM नीतीश का संदेश, आपदा विभाग और DM को दिए कई निर्देश

भीषण गर्मी को लेकर CM नीतीश का संदेश, आपदा विभाग और DM को दिए कई निर्देश भीषण गर्मी और लू की भयावह स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने गांव हो या शहर सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. बिहार म

भीषण गर्मी को लेकर CM नीतीश का संदेश, आपदा विभाग और DM को दिए कई निर्देश

Article Advertisement

भीषण गर्मी को लेकर CM नीतीश का संदेश, आपदा विभाग और DM को दिए कई निर्देश भीषण गर्मी और लू की भयावह स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने गांव हो या शहर सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. भीषण गर्मी और लू की भयावह स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने गांव हो या शहर सभी जगहों पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरी स्थिति पर नजर रखने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पेयजल टैंकर रखे जाएं और भूजल स्तर पर भी नजर रखने को कहा गया है. भीषण गर्मी को लेकर सीएम नीतीश कुमार का मैसेज आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''भीषण गर्मी और हीटवेव की आपदाजनक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग एवं राज्य के सभी जिलाधिकारियों को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखने को कहा है. साथ ही भूजल स्तर पर भी नजर रखने को कहा है. भीषण गर्मी एवं लू से बचने के लिए लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माइकिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अनुमंडल एवं सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है.'' वहीं आगे मुख्यमंत्री ने लिखा है कि, ''गांव हो या शहर सभी जगहों पर निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके. आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को लगातार जागरूक करते रहें और संपूर्ण स्थिति पर निगरानी रखें.'' बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान आपको बता दें कि बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है, पारा 45 के करीब पहुंच रहा है और राज्य में कई जगहों पर आसमान से आग बरस रही है. वहीं बक्सर में पारा 45 डिग्री पहुंचने से सड़कों पर लॉकडाउन जैसे हालात दिख रहे हैं. पटना में इस भीषण गर्मी में ट्रेन से यात्रा करना मुसीबत बन गया है. ट्रेनें 1 से 12 घंटे देरी से चल रही हैं. कई लोग गर्मी से बचने के लिए स्टेशन पर ही रुकने को मजबूर हैं. इसके अलावा भीषण गर्मी के कारण कैमूर समेत 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read