RJD नेता का CM नीतीश पर तंज, कहा- पैर पूजा के बाद भी बिहार को नहीं मिला अहम मंत्रालय मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल का गठन किया जा चुका है. इसमें बिहार के 8 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली. वहीं, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी जेडीयू को मोदी कैबिनेट में क्या जगह मिलेगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी ह मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल का गठन किया जा चुका है. इसमें बिहार के 8 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली. वहीं, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी जेडीयू को मोदी कैबिनेट में क्या जगह मिलेगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी. मोदी 3.0 के मंत्रिमंडल में जेडीयू के दो दिग्गज नेता ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का नाम शामिल है. ललन सिंह को को पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, रामनाथ ठाकुर को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की भूमिका सौंपी गई है. दरअसल, सियासी गलियारों में यह चर्चा थी कि जेडीयू को रेल मंत्रालय दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मोदी कैबिनेट में बिहार की भागीदारी को लेकर इसे झुनझुना बताया. अब आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह ने मंत्रालय के बंटवारे को लेकर बिहार के साथ छलावा करार दिया. पैर पूजा के बाद भी बिहार को नहीं मिला अहम मंत्रालय सुनील सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने पैर पूजा की बावजूद इसके बिहार को अहम मंत्रालय नहीं दिए गए. आगे बोलते हुए एमएलसी ने कहा कि यह बिहार का दुर्भाग्य है कि बिहार को वो विभाग नहीं दिए गए, जिससे जनता का कल्याण हो सकता था, जबकि सीएम नीतीश ने पैर पुजाई भी की थी. वहीं, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर कहा कि ये लोग इस पर बात भी नहीं करेंगे. सिर्फ विधानसभा चुनाव के समय राग अलापेंगे. मोदी कैबिनेट में बिहार को थमाया झुंझूना वहीं, बीजेपी पर हमला करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि इन लोगों ने सिर्फ जाति-धर्म, गाय-गोबर, मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटा है और मोदी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मंत्री को जगह नहीं दी गई. बता दें कि तेजस्वी यादव से जब मोदी 3.0 कैबिनेट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री के ऊपर है कि वे किसे कौनसा विभाग देते हैं, लेकिन जिस बिहार की वजह से वे प्रधानमंत्री बने हैं, उसी बिहार के लोगों को जब मंत्रालय दिया गया तो कहीं न कहीं झुंझूना थमा दिया गया.
Article Advertisement
Politics
RJD नेता का CM नीतीश पर तंज, कहा- पैर पूजा के बाद भी बिहार को नहीं मिला अहम मंत्रालय
RJD नेता का CM नीतीश पर तंज, कहा- पैर पूजा के बाद भी बिहार को नहीं मिला अहम मंत्रालय मोदी 3.0 के नए मंत्रिमंडल का गठन किया जा चुका है. इसमें बिहार के 8 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली. वहीं, देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली पार्टी जेडीयू को मोदी कैबिनेट में क्या जग

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
