जानिए चुनाव के बीच पवन सिंह के लिए क्या बोले खेसारी?
खेसारी से जब मीडिया ने बीजेपी द्वारा एक्टर को पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखते, किसी पार्टी के भरोसे कमजोर लोग रहते हैं और हमारा बिहार का शेर आ गया है. बिहार के भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं. दोनों एक बेहतरीन एक्टर के साथ एक बेहतरीन सिंगर भी हैं. पवन सिंह बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. जिसकी वजह से काराकाट सीट प्रदेश की हॉट सीट बन चुकी है. पवन सिंह के नामांकन के बाद कई भोजपुरी स्टार्स काराकाट पहुंचे थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इन सबके बीच खेसारी लालू यादव ने पवन सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है. खेसारी से जब मीडिया ने बीजेपी द्वारा एक्टर को पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखते, किसी पार्टी के भरोसे कमजोर लोग रहते हैं और हमारा बिहार का शेर आ गया है. वह अकेले ही चुनावव जीतेंगे. वहीं, जब खेसारी से दूसरा सवाल किया गया कि क्या वो पवन सिंह के लिए प्रचार करने के लिए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि बिलकुल जा रहे हैं. आरा में रोड शो होगा. उनके समर्थन में काराकाट जाऊंगा और रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो भी करूंगा. खेसारी लाल पवन सिंह को समर्थन करते नजर आ रहे हैं. काराकाट सीट से त्रिकोणीय मुकाबला काराकाट सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, भाकपा माले के राजाराम सिंह कुशवाहा और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि पवन सिंह को पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा टिकट दिया था, लेकिन एक्टर ने ट्वीट कर पहले यहां से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. उसके कुछ दिन बाद फिर से पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई. एक्टर के इस व्यवहार से बीजेपी में नाराजगी देखी गई और उन्होंने पवन सिंह को स्टार प्रचारक की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया. जिसके बाद बीजेपी ने आसनसोल से एसएस आहलूवालिया को टिकट दे दिया. इन सबके बीच पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. बता दें कि पहले बीजेपी ने पवन सिंह को नामांकन वापस लेने की चेतावनी दी, लेकिन एक्टर ने नामांकन वापस नहीं लिया. जिसके बाद पार्टी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया. सातवें चरण का मतदान सातवें चरण में प्रदेश के 8 सीटों पर मतदान होना है. जिसमें पटना साहिब, काराकाट, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और नालंदा शामिल है. इन सीटों के जरिए कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है. इनमें रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं.
Article Advertisement
Politics
जानिए चुनाव के बीच पवन सिंह के लिए क्या बोले खेसारी?
जानिए चुनाव के बीच पवन सिंह के लिए क्या बोले खेसारी? खेसारी से जब मीडिया ने बीजेपी द्वारा एक्टर को पार्टी से बाहर निकाले जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए कोई पार्टी मायने नहीं रखते, किसी पार्टी के भरोसे कमजोर लोग रहते हैं और हमारा बिहार का शेर आ गया है. बिहार के भोजपुरी सिन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
