Saran Violence: सारण हिंसा पर तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग, कहा- बीजेपी.... Saran Violence update: 21 मई को सारण में हुई हिंसा के बाद इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. मंगलवार की सुबह सारण में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई. 21 मई को सारण में हुई हिंसा के बाद इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. मंगलवार की सुबह सारण में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई. वहीं, एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है. इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है. घटना में शामिल लोगों में से 2 की गिरफ्तारी की जा चुकी है. इस घटना पर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. साथ ही तेजस्वी ने घटना पर अच्छी तरह से जांच और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. आगे बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि पीड़ित परिवार से आज हमारा एक डेलिगेशन मिलेगा. मैं चाहता था कि मैं खुद पीड़ित परिवार से मिलने जाऊं, लेकिन मैं मिलने नहीं जाऊंगा. मिलने गया तो बीजेपी के लोग कहेंगे कि तेजस्वी माहौल बिगाड़ने आया है. इसलिए मेरे डेलिगेशन की टीम वहां जाएगा, यह मैंने तय किया है. दोषियों पर जल्द से जल्द हो कार्रवाई- तेजस्वी वहीं, राजीव प्रताप रूडी के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप खुद देख लीजिए. वह एक पढ़े-लिखें आदमी हैं और पढ़े-लिखे होकर भी वे ऐसी बात कर रहे हैं. इस तरह की बातों से वह हिंसा बढ़ा रहे हैं. यह भाजपा की पुरानी सोच है, लेकिन इस बार वो लाखों वोट से हार रहे हैं. यह तो तय है. सारण की जनता ने बदलाव का मन बना लिया था, जो मतदान के समय भी दिखा. हमें जो फीडबैक मिला है, उसके हिसाब से वह चुनाव हार रहे हैं. तेजस्वी से जब पीएम मोदी के 25 मई की सभा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पीएम तो पटना आते रहते हैं, राजभवन में रुकते हैं, लेकिन वो रात के अंधेरे में किस-किस से मिलते हैं और किसको दिशा निर्देश देते हैं. हमें सब जानकारी है. अब पीएम मोदी थक चुके हैं और अब वह टैलिप्राम्पटर पढ़कर भी नहीं बोल पा रहे हैं. सारण में हिंसक झड़प में गोलीबारी बता दें कि पांचवें चरण का चुनाव खत्म होने के बाद सारण लोकसभा सीट पर मामूली झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया. इलाके में हिंसा को बढ़ता देख प्रशासन ने मंगलवार को 2 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी. इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. दरअसल, सोमवार शाम को सारण सीट से आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य मतदान केंद्र नंबर 118 पर पहुंची थी, जहां जमकर हंगामा हुआ. हंगामा को बढ़ता देख रोहिणी वहां से निकल गईं. मंगलवार को सारण में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वहां गोलियां चल गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी ने बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था. इस दौरान रोहिणी के साथ कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. भीड़ को आक्रोशित होता देख रोहिणी वहां से निकल गईं.
Article Advertisement
Crime
सारण हिंसा पर तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग, कहा- बीजेपी....
Saran Violence: सारण हिंसा पर तेजस्वी ने की कार्रवाई की मांग, कहा- बीजेपी.... Saran Violence update: 21 मई को सारण में हुई हिंसा के बाद इस पर सियासी बयानबाजी तेज हो चुकी है. मंगलवार की सुबह सारण में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई. 21 मई को सारण में हुई हिंसा के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
