बिगड़ती जा रही है तेजस्वी की तबीयत, JDU नेता ने सेहत पर कसा तंज 20 मई को बिहार में पांचवें चरण का चुनाव होना है. चुनाव के बीच बिहार में गहमागहमी का दौर जारी है. प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है. 20 मई को बिहार में पांचवें चरण का चुनाव होना है. चुनाव के बीच बिहार में गहमागहमी का दौर जारी है. प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है. तेजस्वी की तबीयत इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा. डॉक्टर ने नेता प्रतिपक्ष को बेड रेस्ट की सलाह दी है. इसके बावजूद तेजस्वी दवाई और इंजेक्शन के सहारे लगातार चुनावी रैली करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, पिछले करीब 20 दिनों से तेजस्वी स्पाइनल सेग्मेंट के दर्द से जूझ रहे हैं. असहनीय दर्द होने के बाद तेजस्वी IGIMS में जांच के लिए पहुंचे. डॉक्टर ने उन्हें तीन हफ्ते के लिए आराम की सलाह दी, लेकिन तीन हफ्ते में लोकसभा चुनाव ही खत्म हो जाएगा. ये सोचकर तेजस्वी रुकने का नाम ही नहीं ले रहे और लगातार पीएम मोदी और भाजपा पर बड़े-बड़े आरोप लगाते दिख रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष तेजस्वी के पीठ दर्द पर तंज कस रहे हैं. नीरज कुमार ने तेजस्वी की सेहत पर कसा तंज एक बार फिर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी पर पलटवार किया है. नीरज कुमार ने कहा कि चार चरण के मतदान में ही तेजस्वी मानसिक और शारीरिक तौर पर थक चुके हैं. इसलिए वे अपने से बड़े नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं. दरअसल, शुक्रवार को तेजस्वी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि दस साल किसान कंगाल दस साल युवा-छात्रा बेहाल दस साल तरक्की फटे-हाल दस साल प्रगति का बुरा हाल दस साल भाजपा मालामाल दस साल फैलाया महा-जाल दस साल बर्बाद भविष्य-काल दस साल उम्मीदों का इंतकाल दस साल भाषणों का भँवर-जाल दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल. वहीं, शनिवार को दूसरा ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा कि खुशखबरी यह है कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में 𝟑𝟎𝟎 से अधिक सीटें जीत रहा है।
देश की महान जनता जान चुकी है कि:- यह झूठ पर सच की जीत का चुनाव है यह बुराई पर अच्छाई की जीत चुनाव है यह जुमलों का नहीं हकीकत का चुनाव है यह ग्लोबल नहीं स्थानीय मुद्दों का चुनाव है यह खास का नहीं आम आपको बता दें कि तेजस्वी लगातार पीएम मोदी पर हमला कर रहे हैं और उन्हें झूठा बता रहे हैं. दूसरी तरफ विपक्ष भी आरजेडी और कांग्रेस को घेरने का एक मौका नहीं छोड़ रही. एनडीए के लोग लगातार लालू-राबड़ी राज को लोगों को याद दिला रहे हैं और बता रहे हैं कि कैसे जंगलराज में आम लोगों का घर से बाहर तक निकलना मुश्किल था. 20 मई को देश के साथ बिहार में भी पांचवें चरण का मतदान है, जिसमें पांच लोकसभा सीटें हाजीपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण और मुजफ्फरपुर शामिल है.
Article Advertisement
Education
बिगड़ती जा रही है तेजस्वी की तबीयत, JDU नेता ने सेहत पर कसा तंज
बिगड़ती जा रही है तेजस्वी की तबीयत, JDU नेता ने सेहत पर कसा तंज 20 मई को बिहार में पांचवें चरण का चुनाव होना है. चुनाव के बीच बिहार में गहमागहमी का दौर जारी है. प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की तबीयत बिगड़ती ही जा रही है. 20 मई को बिहार में पांचवें चरण का चुनाव होना है. चुना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

Education
10 दिन की भूख हड़ताल के बाद झुकी बिहार सरकार: TRE-4 अब एक ही चरण में, ‘One Candidate-One Result’ पर भी मुहर

Education
UGC-NET 2026 का रिजल्ट जारी, लेकिन हजारों छात्रों का इंतजार अभी बाकी: English, Commerce और Sociology की दोबारा होगी परीक्षा

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
