तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था... पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. बिहार में पांचवें चरण के मतदान से पहले पक्ष-विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है. प्रदेश के दो युवा नेता तेजस्वी यादव और चिराग पासवान दोनों की लोकप्रियता आसमान छू रही है तो दूसरी तरफ दोनों एक-दूसरे पर निशाना साधने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. जिसके बाद से सियासत और भी तेज हो चुकी है. तेजस्वी ने चिराग को उनके पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान को लेकर एक पुरानी बात याद दिलाई है. आगे चिराग पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह जिस दिन से राजनीति कर रहे हैं, तब से आरएसएस के संग हैं. चिराग भाजपा के रंग में रंगे हुए हैं. तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान तेजस्वी ने यह बात गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा. तेजस्वी ने चिराग की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जरा पूछिए जब उनकी पार्टी में एक भी सांसद नहीं था तो रामविलास पासवान जी को आरजेडी ने राज्यसभा में भेजा था. इसके साथ ही चिराग से सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे जमुई से सांसद हैं, लेकिन 10 साल से सांसद होने के बाद भी वह 100 दिन बिहार में गुजारे हैं क्या?
तेजस्वी जमुई में अपनी पार्टी का एक कार्यालय तक नहीं खुलवा पाए हैं. देश की जनता भाजपा से परेशान इसके साथ ही पासवान समाज पर बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि पासवान समाज सामाजिक न्याय की राजनीति पसंद करता है, ना कि भाजपा और आरएसएस की. वहीं, भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश की जनता भाजपा से परेशान हैं. इसलिए चेंज इन 24 की बात की जा रही है. वहीं, देश के युवा कह रहे हैं कि हमारा पेपर लीक कराने वाली पार्टी का हम इलेक्शन लीक कराएंगे. बता दें कि बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. प्रदेश में चार चरणों का मतदान किया जा चुका है. वहीं, 20 मई को पांचवें चरण का मतदान होना है.
Article Advertisement
Politics
तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था...
तेजस्वी ने चिराग को याद दिलाया पुराना एहसान, कहा- स्वर्गीय रामविलास पासवान को भेजा था... पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से सवाल पूछा है. सवाल पूछते हुए तेजस्वी ने चिराग को पुराना एहसान याद दिलाया. बिहार में पांचवें चरण के मतदान से पहले पक्ष-विपक्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
