नीतीश के जोरदार बयान में लालू पर हमला, कहा- 'वह बहुत गड़बड़ कर रहा था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मई को छपरा पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए जनसभा को संबोधित किया. भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मई को छपरा पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने यह चुनावी प्रचार दरियापुर प्रखंड के डेरनी सूतिहार में किया और लोगों से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. इस दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 2014 से पहले देश के विकास ना होने को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला. इसके साथ ही नीतीश ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए उनके तारीफों के पुल बांधे. वहीं, आरजेडी पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उ सब आज तक किसी को नौकरी नहीं दिए थे. उ सब कहता है कि ऊ नौकरी दिए हैं- नीतीश कुमार बीजेपी और जेडीयू के गठधबंन पर बोलते हुए कहा कि हमलोग जब साथ आए तो बिहार में नौकरी और रोजगार देने का काम किए और आज उ सब कहता है कि ऊ नौकरी दिए हैं. अब हम हमेशा बीजेपी के साथ रहेंगे. अब आरजेडी में शामिल नहीं होंगे. कांग्रेसी कहते हैं कि जातीय आधारित गणना करवाएंगे, जब हम करा दिए तो स्वीकार नहीं किए. आगे बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम केवल जातीय नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति के अनुसार भी सर्वे करवाए हैं और इसके आधार पर हर गरीब परिवार को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. लालू ने सिर्फ अपने परिवार को आगे बढ़ाने का काम किया नीतीश कुमार यही नहीं रुके, आगे विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में पहले क्या होता था, यह सब जानते हैं. 2005 से हम बीजेपी के साथ हैं और बीच में हमसे गलती हो गई कि हम उनके साथ गए और उनको 2-2 बार मौका दिया, लेकिन जब उनके साथ आए तो उ सब बहुत गड़बड़ कर रहे थे. 1995 से बीजेपी ने हम लोग का साथ दिया और जो भी काम हुआ, वह बीजेपी के साथ थे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में आरजेडी ने कोई काम नहीं किया. सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाया है. जब खुद हटना पड़ा तो अपनी बीबी को सीएम बना दिया. अपने परिवार को आगे बढ़ाया, अपने बेटों को बढ़ाया और अब अपने दोनों बेटी को आगे बढ़ा रहे हैं. इसके साथ ही कहा कि हमलोग के आने से पहले हिंदू-मुसलमान होता था, जबसे हम लोग साथ आए हैं तब से यह सब कम हो गया. पहले बिहार में सड़क, पुल-पुलिया नहीं था.
Article Advertisement
Politics
नीतीश के जोरदार बयान में लालू पर हमला, कहा- 'वह बहुत गड़बड़ कर रहा था
नीतीश के जोरदार बयान में लालू पर हमला, कहा- 'वह बहुत गड़बड़ कर रहा था बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 12 मई को छपरा पहुंचे, जहां पहुंचकर उन्होंने एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के लिए जनसभा को संबोधित किया. भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. बिहार के मुख्यमं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
