पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव तेज कमर दर्द से परेशान हैं, फिर भी लगातार रैलियां कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खड़े होने से भी मना किया है और बेड रेस्ट का सुझाव दिया है।
लेकिन इसके बाद भी वह लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
देश इस समय चुनावी रंग में रंगा हुआ है।
लोकसभा चुनाव के 3 चरण पूरे हो चुके हैं और 4 बाकी हैं।
इस बीच नेताओं की सभाएं और रैलियों का दौर चरम पर चल रहा है।
वोट पाने के लिए नेता हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
कुछ ऐसा ही हाल है राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का।
उनका दावा है कि बीते कई दिनों से वह कमर में तेज दर्द का सामना कर रहे हैं।
इसके बाद भी जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट की है।
इसमें उन्होंने कहा कि मैं असहनीय कमर दर्द की वजह से पेन किलर इंजेक्शन और दवाएं लेकर आपके बीच घूम रहा हूं।
इस पोस्ट में उनका एक वीडियो भी है जिसमें वह लोगों को अपनी कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते नजर आए।
उन्होंने लिखा कि डॉक्टर्स ने 3 सप्ताह तक बेड रेस्ट करने के लिए कहा है और पैदल चलना तो दूर खड़े होने के लिए भी मना किया है।
‘आज नहीं लड़ा तो 5 साल और झेलेगी जनता’ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कि इस हालात में भी मैं आपके साथ खड़ा हूं।
चुनाव 5 साल में एक बार होता है।
अगर आज भी आपके लिए नहीं लड़ा तो आपको 5 साल और गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
तेजस्वी ने कहा कि जब तक युवाओं को रोजगार नहीं दिलाऊंगा, शांत नहीं बैठूंगा।
बता दें कि तेजस्वी यादव इस चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और भाजपा पर तीखा हमला बोल रहे हैं।
Article Advertisement
Politics
पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर
पेन किलर दवाएं लेकर चुनावी सभाएं कर रहे तेजस्वी, जनता को कमर पर बंधी बेल्ट दिखाते आए नजर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव तेज कमर दर्द से परेशान हैं, फिर भी लगातार रैलियां कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने खड़े होने से भी मना किया ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
