सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार बिहार के किशनगंज में 40 वर्षीय अमेरिकन महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ भारत आई ओर स्थानीय युवक से विवाह कर लिया।
इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने स्थानीय युवक के साथ दोनों मां-बेटी को अरेस्ट कर लिया।
बिहार के किशनगंज जिले में पानीटंकी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
यहां एक अमेरिकी महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ इसलिए भारत आ गई क्योंकि उसे सोशल मीडिया पर भारतीय युवक नीमा तमांग से प्यार हो गया।
अमेरिका के न्यूयाॅर्क शहर में रहने वाली इस महिला का नाम नैना काला पौडेल है।
जानकारी के अनुसार नैना अपनी 11 साल की बेटी के साथ शादी करने 19 मार्च को पहले न्यूयाॅर्क से नई दिल्ली पहुंची।
दिल्ली में 2 दिनों तक रुकने के बाद 21 मार्च बागडोगरी पहुंची।
फिर यहां से नीमा तमांग के घर कालचीनी पहुंची।
इसके बाद 13 अप्रैल को ग्रेस वैली चर्च भाटपाड़ा में तमांग के साथ विवाह कर लिया।
फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया नैना ने नीमा के साथ विवाह करने के बाद अलीपुरद्वार जिले के हैमिल्टनगंज में एक दुकान से 10 हजार रूपए देकर नैना और उसकी बेटी यूनिस का फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया।
इसके बाद 21 अप्रैल को हनीमून मनाने क लिए फर्जी आधार कार्ड के जरिए नेपाल पहुंचे।
हनीमून मनाने के बाद 7 मई को वे भारत लौट रहे थे।
इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने मां-बेटी दोनों को पकड़ लिया।
इसके साथ ही जवानों ने नीमा को भी पकड़ लिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार नैना के पास 2029 तक का वैध वीजा भी है।
उसकी बेटी यूनिस का वीजा मार्च 2025 तक वैध है।
एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटी और नीमा तमांग को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जहां तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Article Advertisement
Border News
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हुआ प्यार तो अमेरिका से बिहार पहुंची नैना, हनीमून से लौटते वक्त SSB ने किया गिरफ्तार बिहार के किशनगंज में 40 वर्षीय अमेरिकन महिला अपनी 11 साल की बेटी के साथ भारत आई ओर स्थानीय युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने स्थानीय युवक के साथ दोनों मां-बेटी को अरेस

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
