13 मई को चौथे चरण का मतदान, 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देश के साथ-साथ बिहार में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. चार चरणों का मतदान शेष बचा हुआ है. वहीं, अब सबकी निगाहें चौथे चरण के मतदान पर टिकी हुई है. देश के साथ-साथ बिहार में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. चार चरणों का मतदान शेष बचा हुआ है. वहीं, अब सबकी निगाहें चौथे चरण के मतदान पर टिकी हुई है. चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है. जिसे लेकर सभी प्रत्याशी जोरशोर से तैयारी में लगे हुए हैं. चौथे चरण का मतदान 5 लोकसभा सीटों पर होगा, इसमें दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, उजियारपुर और समस्तीपुर शामिल है. इन पांच सीटों पर कुल 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा. इन 55 प्रत्याशियों में से 23 की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा दाखिल हलफनामे में बताई गई है. 13 मई को होगा 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बीजेपी के उजियारपुर से कैंडिडेट व निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने अपनी जायदाद हलफनामे में 18 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है. इस सीट पर नित्यानंद राय का मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी आलोक मेहता से है. भाजपा प्रत्याशी पिछले दो बार से उजियारपुर से चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2024 चुनाव के जीत के साथ ही नित्यानंद राय की हैट्रिक जीत होगी. इस सीट पर कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. भाजपा के लिए इस सीट पर जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा. 5 सीटों पर इन नेताओं के बीच महामुकाबला वहीं, बेगूसराय से भाजपा की टिकट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह चुनावी मैदान में है. इस सीट से उनके खिलाफ सीपीआई के अवधेश राय चुनावी मैदान में है. 2019 लोकसभा चुनाव में फायर ब्रांड नेता ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. उस समय गिरिराज सिंह ने सीपीआई की टिकट से लड़ रहे कन्हैया कुमार को मात दी थी. इस चुनाव में आरजेडी कैंडिडेट तीसरे नंबर पर रहा था. समस्तीपुर से एनडीए की तरफ से अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी चुनाव लड़ रही हैं तो उनके खिलाफ कांग्रेस नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी चुनाव में उतरे हैं. वहीं, मुंगेर से ललन सिंह चुनावी मुकाबले में हैं. उनके खिलाफ चुनावी मैदान में अशोक महतो की पत्नी अनिता देवी है. आपको बता दें कि 55 उम्मीदवारों में मुंगेर से 12, बेगूसराय से 10, समस्तीपुर से 12, दरभंगा से 8 और उजियारपुर से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है.
Article Advertisement
Politics
13 मई को चौथे चरण का मतदान, 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
13 मई को चौथे चरण का मतदान, 5 सीटों पर 55 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देश के साथ-साथ बिहार में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. चार चरणों का मतदान शेष बचा हुआ है. वहीं, अब सबकी निगाहें चौथे चरण के मतदान पर टिकी हुई है. देश के साथ-साथ बिहार में तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है. चार चरणों का

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
