हाथ पैर बांध, बोरे में भरी लाश और…बिहार में बेटी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पिता-भाई और जीजा गिरफ्तार पिता ने बेटे और दामाद के साथ मिलकर बेटी को मारा और उसकी लाश को बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है।
वारदात अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा।
बिहार में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।
पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए मृतका के पिता, भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
फिलहाल पुलिस ने बेटी को मारकर उसकी लाश फेंकने का मामला दर्ज करके तीनों आरोपियों को पकड़ा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस में और धाराएं जोड़ी जाएंगी।
मामला जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके का है।
गत 27 अप्रैल को गंडक नदी के सतरघाट पुल के नीचे एक अज्ञात बोरी पड़ी थी, जिसमें लड़की की लाश थी।
उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की तो प्रेम प्रसंग के चलते हत्या होने का मामला सामने आया और ऑनर किलिंग का केस दर्ज करके पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से 5 मोबाइल फोन बरामद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान 22 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई।
आरोपियों के नाम प्रभुवन दास, चन्द्रमोहन उर्फ अजय निवासी सुबैया और आशुतोष कुमार उर्फ मुनिक निवासी साहेबगंज मुजफ्फरपुर है।
प्रभुवन पिता और चन्द्रमोहन भाई है।
आशुतोश जीता है।
तीनों ने 5 मोबाइल भी मिले हैं, जो इन्होंने छिपने के लिए इस्तेमाल किए थे।
आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि काजल ने सुसाइड कर ली थी, जिसके कारण वे घबरा गए थे।
इसलिए उन्होंने उसकी लाश को बोरे में भरकर घर से दूर सतरघाट पुल के नीचे फेंक दिया था।
काजल किसी लड़के साथ भाग गई थी।
इस वजह से उसकी शादी में दिक्कत आ रही थी तो रोज घर में क्लेश रहता था।
इसी क्लेश के चलते उसने फंदा लगा लिया था।
मार्च में प्रेम संग भागी थी काजल पुलिस अधिकारी सत्येन्द्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने काजल के प्रेम प्रसंग का खुलासा किया।
आरोपियों ने बताया कि काजल गत 17 मार्च को अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।
प्रभुवन ने केसरिया थाने में लिखित शिकायत देकर केस गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था।
केसरिया थाना पुलिस ने काजल को 24 अप्रैल को प्रेमी के साथ पकड़ लिया था।
कोर्ट में धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया था।
Article Advertisement
Crime
हाथ पैर बांध, बोरे में भरी लाश और…बिहार में बेटी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पिता-भाई और जीजा गिरफ्तार
हाथ पैर बांध, बोरे में भरी लाश और…बिहार में बेटी के मर्डर की खौफनाक कहानी, पिता-भाई और जीजा गिरफ्तार पिता ने बेटे और दामाद के साथ मिलकर बेटी को मारा और उसकी लाश को बोरे में भरकर पुल के नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया है। वारदात अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

Crime
कभी देश की सीमा की रक्षा करता था, अब ₹42 लाख के गांजे के साथ गिरफ्तार: किशनगंज में पूर्व सैनिक की गिरफ्तारी से खुला नशा तस्करी का नया सवाल

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
