वोट डालने के लिए 7 समंदर पार इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची रिसर्चर बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
सिर्फ वोट डालने के लिए एक रिसर्चर 7 समंदर पार इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज बिहार की झंझारपुर, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया सीटों पर मतदान हो रहा है।
इन सभी लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है।
वहीं इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चुनाव आयोग और जिला प्रशासन की कवायत में काफी बढ़ोतरी देखी गई।
वहीं इस बीच खगड़िया लोकसभा सीट से एक दिलचस्प मामला सामने आया है।
दरअसल, खगड़िया की बेटी तेजस्विनी मतदान करने के लिए 7 समंदर पार करके खगड़िया पहुंची।
यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने बूथ पर जा वोट डाला।
वोट के लिए इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची तेजस्विनी तेजस्विनी खगड़िया जिले के मशहूर डॉक्टर मुरारी पोद्दार की बेटी तेजस्विनी इंग्लैंड में सकोलॉजिस्ट रिसर्चर की पढ़ाई कर रही हैं।
तेजस्विनी हर बार चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने इंग्लैंड से चलकर खगड़िया आती है और मतदान के बाद वापस लौट जाती है।
तेजस्विनी कहती हैं कि देश में बेहतर सरकार बनाने के लिए संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है।
ऐसे में हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कहीं भी रहे मतदान के दिन आ कर मतदान जरूर करें क्योंकि यह उनका मौलिक अधिकार है।
इसी के जरिये वह सरकार चुन भी सकते हैं और बदल भी सकते हैं।
सरकारी डॉक्टर हैं तेजस्विनी के पिता बता दें कि तेजस्विनी के पिता एक सरकारी डॉक्टर हैं, लगातार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए खगड़िया और भागलपुर जिलों में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करते रहते हैं।
तेजस्विनी के अनुसार उनके पिता डॉक्टर मुरारी पोद्दार ने उन्हें मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया है।
यही कारण है कि तेजस्विनी इंग्लैंड में पढ़ाई करते समय भी वोट डालने के लिए खगड़िया आती हैं और अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करती हैं।
डॉक्टर मुरारी पोद्दार ने बताया कि उनका एक बेटा भी है जो मुंबई में मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा है।
वह भी सारा काम छोड़कर मतदान के लिए आज खगड़िया पहुंच गया है।
डॉक्टर मुरारी पोद्दार लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें।
Article Advertisement
Politics
वोट डालने के लिए 7 समंदर पार इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची रिसर्चर
वोट डालने के लिए 7 समंदर पार इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची रिसर्चर बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में झंझारपुर, अररिया, मधेपुरा, सुपौल और खगड़िया सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सिर्फ वोट डालने के लिए एक रिसर्चर 7 समंदर पार इंग्लैंड से खगड़िया पहुंची। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज बिहार की झंझारपु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
