खराब सेहत के बावजूद तेजस्वी ने सभा को किया संबोधित, कहा- मेरा दर्द बेरोजगार के ..... 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. 5 मई को तीसरे चरण के मतदान का आखिरी दिन था. तीसरे चरण का मतदान बिहार के 5 लोकसभा सीटों, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और अररिया शामिल है. 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. 5 मई को तीसरे चरण के मतदान का आखिरी दिन था. तीसरे चरण का मतदान बिहार के 5 लोकसभा सीटों, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और अररिया शामिल है. प्रचार के आखिरी दिन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने कैंडिडेट सुमन महासेठ के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. यह कार्यक्रम खैरा उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया था. सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे दर्द की शिकायत है, डॉक्टर ने मुझे तीन हफ्ते तक के लिए बेड रेस्ट करने की सलाह दी है, लेकिन तीन हफ्ते में तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा. बेरोजगार के दर्द से ज्यादा दर्द नहीं हो सकता हमारे शरीर का दर्द जो भी हो, लेकिन एक बेरोजगार के दर्द से ज्यादा दर्द तो नहीं हो सकता है. हम बेरोजगारों का दर्द समझते हैं. इसलिए हम इस दर्द में भी यहां आए हैं क्योंकि हमें भाजपा को भगाना है और बेरोजगारी से आजादी पाना है. बता दें कि खराब सेहत की वजह से तेजस्वी से हेलीकॉप्टर से लेकर मंच तक का सफर गाड़ी से ही तय किया. इतना ही नहीं गाड़ी से उतरने के बाद भी सहारा लेकर तेजस्वी मंच पर गए. तेजस्वी के समर्थन में बहन रोहिणी ने किया ट्वीट मंच पर जाते ही तेजस्वी कुर्सी पर बैठ गए और बैठे-बैठे जनसभा को संबोधित किया. पता हो कि तेजस्वी की तबीयत अररिया में बिगड़ी थी. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह लड़खड़ाते हुए नजर आए थे. वीडियो अररिया में चुनावी सभा का बताया जा रहा है. तेजस्वी के स्वास्थ्य को लेकर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जोरदार जज्बे और हौसले के आगे छोटी बाधाओं की क्या बिसात .. वाक़िफ़ है जमाना तुम्हारी उड़ान से, वो और थे जो हार गए आसमान से. साथ ही तेजस्वी का एक फोटो भी शेयर किया. रोहिणी सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और इसी के साथ राजनीति में अपना डेब्यू कर रही हैं.
Article Advertisement
Politics
खराब सेहत के बावजूद तेजस्वी ने सभा को किया संबोधित, कहा- मेरा दर्द बेरोजगार के .....
खराब सेहत के बावजूद तेजस्वी ने सभा को किया संबोधित, कहा- मेरा दर्द बेरोजगार के ..... 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है. 5 मई को तीसरे चरण के मतदान का आखिरी दिन था. तीसरे चरण का मतदान बिहार के 5 लोकसभा सीटों, खगड़िया, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा और अररिया शामिल है. 7 मई को लोकसभा चुनाव

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
