पवन सिंह को पप्पू यादव ने बताया छोटा भाई, कहा- पूरा सपोर्ट देंगे अगर.. पप्पू यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. कहा कि अगर पवन सिंह का भाजपा से मोह भंग हो जाता है, तो एक्टर को वह अपना पूरा सपोर्ट देंगे. पूर्णिया सीट से निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी पप्पू यादव की किस्मत का फैसला तो 4 जून को हो जाएगा, लेकिन उससे पहले पप्पू यादव जमकर विपक्ष पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इस बीच पप्पू यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. एक्टर लगातार चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं. वहीं, पप्पू यादव ने पवन सिंह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर पवन सिंह का भाजपा से मोह भंग हो जाता है, तो एक्टर को वह अपना पूरा सपोर्ट देंगे. पवन सिंह उनके छोटे भाई हैं. आगे उन्होंने कहा कि भाजपा को आंख दिखाकर पवन सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. जिसकी वजह से भाजपा वाले उन्हें गाली दे रहे हैं. भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव सभी भाजपा के साथ हैं. यह बातें पप्पू यादव ने हाजीपुर में कहीं. पवन सिंह को पप्पू यादव ने बताया छोटा भाई वहीं, तेजस्वी पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 5-5 विभाग होते हुए भी स्वास्थ्य मंत्री बताएं कि अपने विभाग में कितने लोगों को नौकरी दे दी. हाजीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में कितनी सुधार की गई और उनके कार्यकाल में कितने अवैध रूप से चल रहे अस्पताल व नर्सिंग होम को बंद कराया गया. इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. भाजपा सिर्फ गांधी परिवार को गाली देने का काम कर रही है. दो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जबरन जेल में बंद कर दिया गया है. चुनाव आते ही नेताओं को आरक्षण की आती है याद आगे आरक्षण पर बोलते हुए पप्पू ने कहा कि सभी नेताओं को चुनाव के दौरान आरक्षण की याद आती है. चुनाव के बाद आरक्षण को भूल जाते हैं. जातिगत जनगणना को लेकर जब पप्पू यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब उनके साथ बैठे हुए हैं, जिन्होंने जातीय जनगणना का विरोध किया था.
Article Advertisement
Politics
पवन सिंह को पप्पू यादव ने बताया छोटा भाई, कहा- पूरा सपोर्ट देंगे अगर..
पवन सिंह को पप्पू यादव ने बताया छोटा भाई, कहा- पूरा सपोर्ट देंगे अगर.. पप्पू यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. कहा कि अगर पवन सिंह का भाजपा से मोह भंग हो जाता है, तो एक्टर को वह अपना पूरा सपोर्ट देंगे. पूर्णि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15127 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
