आनंद मोहन का बड़ा बयान, कहा- बाहुबली होना कोई गलत बात नहीं अगर... बिहार के पूर्व बाहुबली नेता आनंद मोहन शनिवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बता दें कि आनंद मोहन की पत्नी जेडीयू की टिकट से लवली आनंद के लिए चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे. बिहार के पूर्व बाहुबली नेता आनंद मोहन शनिवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बता दें कि आनंद मोहन की पत्नी जेडीयू की टिकट से लवली आनंद के लिए चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे. लवली आनंद शिवहर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरी हैं. इस दौरान उनसे बाहुबली को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बाहुबली होना कोई गलत बात नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दबंग होना कोई बुरी बात नहीं है. आप लोग बाहुबली कहते हैं, लेकिन यह नहीं कहते हैं कि आनंद मोहन की लिखी हुई किताब प्रकाशित हो चुकी है. मैंने जो पहली कहानी लिखी, वो किसी राजे रजवाड़े या कोई प्रेम कहानी नहीं थी, यह तो दशरथ मांझी के ऊपर लिखी हुई किताब है, जो सीबीएसई से स्वीकृत किया गया. इस किताब से बच्चे डिग्रियां ले रहे हैं और IAS, IPS बन रहे हैं. बाहुबली होना कोई गलत बात नहीं- आनंद मोहन आगे बाहुबली पर बोलते हुए आनंद मोहन ने कहा कि दबंग होने से अगर भ्रष्ट ऑफिसरों और लुटेरों में खौफ पैदा हो रहा है तो दबंग होना बेहतर है. वहीं, विपक्ष लगातार आनंद मोहन को शिवहर में बाहरी कह रहे हैं, जब इसे लेकर उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनसे पूछिए कि पिछली बार गया से उम्मीदवार कहां से लाया गया था और कौन लाया, जो यह सवाल पूछ रहे हैं. उनके उम्मीदवार कहां के है?
हर शख्स अपने गांव से बाहर-बाहरी है. बाहुबली भ्रष्ट और लुटेरों में खौफ पैदा करता है वहीं, आनंद मोहन ने कहा कि नदियों और वीरों की कोई जात नहीं होती है और ना ही कोई स्थान होता है. ये जहां से निकलते हैं अपने लिए रास्ता बना लेते हैं. वहां रुक जाता है और झील बनकर लोगों की प्यास बुझाता है. इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं विपक्ष से सवाल पूछना चाहता हूं कि गोपालगंज के जो उनके नेता हैं, वह किस आधार पर मधेपुरा से चुनाव लड़ने गए. गोपलगंज के रहने वाले नेता पाटलिपुत्र से कैसे चुनाव लड़ रहे हैं. बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं. वहीं, राज्य में सात चरणों में मतदान हो रहा है. दो चरणों का मतदान हो चुका है और 5 चरणों का मतदान बचा हुआ है.
Article Advertisement
Politics
आनंद मोहन का बड़ा बयान, कहा- बाहुबली होना कोई गलत बात नहीं अगर...
आनंद मोहन का बड़ा बयान, कहा- बाहुबली होना कोई गलत बात नहीं अगर... बिहार के पूर्व बाहुबली नेता आनंद मोहन शनिवार को मोतिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. बता दें कि आनंद मोहन की पत्नी जेडीयू की टिकट से लवली आनंद के लिए चुनावी प्रचार करने पहुंचे थे. बिहार के पूर्व बाहुबली नेता आ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
