'उनको घर का ही चाहिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण' - नीतीश कुमार बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, इस बीच सीएम नीतीश कुमार भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. शनिवार (04 मई) को उन्होंने मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पक्ष में प्रचार किया. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, इस बीच सीएम नीतीश कुमार भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. शनिवार (04 मई) को उन्होंने मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पक्ष में प्रचार किया. उन्होंने जहां राजद पर जमकर हमला बोला. वहीं इस दौरान उन्होंने राजद के जंगलराज की भी याद दिलाई. बता दें कि उन्होंने मुंगेर लोकसभा से राजद प्रत्याशी कुमारी अनिता के पति अशोक महतो का नाम लिए बगैर कहा कि, ''कोई जेल से आया और उसके परिवार को टिकट दे दिया. इन लोगों का काम ही यही है.'' वहीं आपको बता दें कि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, ''हमको आप लोगों ने मौका दिया और हम लोग लगातार विकास करने का काम कर रहे हैं.'' वहीं उन्होंने आरजेडी पर हमला करते हुए आगे कहा कि, ''हमने ही उपमुख्यमंत्री बनवाया था, लेकिन जब देखे कि गड़बड़ कर रहा है तब हम हट गए.'' वहीं आगे परिवारवाद पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, ''ये लोग नौ-नौ बच्चा पैदा किया है बताइए तो इतना कोई करता है. खुद हटे तो पत्नी को बना दिया और अब परिवार को बढ़ा रहे है. ये लोग सिर्फ अपने परिवार को बढ़ाने का काम कर रहे हैं. उनको घर में ही चाहिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण. ऐसे में वो अपना विकास करेंगे तो राज्य के लोगों का विकास कैसे होगा. कहता है हमने 17 महीने में शिक्षकों की नौकरी दी. अरे बुड़बक नौकरी तो हमने दिया. तुम मेरे साथ थे तो तुमसे भी नियुक्ति पत्र बंटवा दिया. तो तुम कैसे नौकरी दिए.'' ललन सिंह ने लोगों से वोट की अपील की वहीं आपको बता दें कि सभा को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने लोगों से एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की. वहीं प्रत्याशी ललन सिंह ने लोगों को राजद के जंगलराज की याद दिलायी और एक-एक कर अपने काम गिनाये. बता दें कि ललन सिंह ने कहा कि, ''हम आपके सांसद हैं और जो काम मैंने किया है आज उसकी मजदूरी देने का दिन आ गया है. हमे आपसे मजदूरी चाहिए, जो आपको 13 मई को तीर के निशान पर बटन दबाकर देना है.'' दरअसल, मुंगेर लोकसभा चुनाव चौथे चरण यानी 13 मई को होना है. वहीं एनडीए की ओर से जहां जेडीयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं राजद ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी कुमारी अनिता को टिकट दिया है. बता दें कि मुख्य मुकाबला जेडीयू और राजद के बीच है, वहीं जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नेताओं की सभाएं और चुनाव प्रचार जोर-शोर से होने लगा है.
Article Advertisement
Politics
'उनको घर का ही चाहिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण' - नीतीश कुमार
'उनको घर का ही चाहिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रीगण' - नीतीश कुमार बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, इस बीच सीएम नीतीश कुमार भी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. शनिवार (04 मई) को उन्होंने मुंगेर सीट से एनडीए प्रत्याशी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पक्ष में प्रचार किया. बिहा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6001 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
