चिराग को लगा बड़ा झटका, राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, रामविलास के थे बेहद करीबी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव के बीच दिवंगत नेता रामविलास पासवान के दोस्त ने घरवापसी कर ली तो वहीं एक पुराने नेता ने 33 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव के बीच दिवंगत नेता रामविलास पासवान के दोस्त ने घरवापसी कर ली तो वहीं एक पुराने नेता ने 33 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दरअसल, 5 साल बाद आरजेडी से इस्तीफा दे चुके रामा किशोर सिंह ने एक बार फिर से चिराग का हाथ थाम लिया तो दूसरी तरफ राजकुमार गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बता दें कि राजकुमार गुप्ता लोजपा पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और दिवंगत रामविलास पासवान के काफी करीबी भी थे. राजकुमार गुप्ता पार्टी के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे और रामविलास के साथ मिलकर उन्होंने गांव-गांव तक पार्टी को पहचान दिलाने के लिए बहुत काम किया. जब रामविलास के निधन के बाद लोजपा दो भागों में बंट गई, उस समय भी राजकुमार गुप्ता ने चिराग का साथ नहीं छोड़ा. वहीं, अब उनके पार्टी छोड़ने से चिराग को झटका लगा है. राजकुमार गुप्ता ने लोजपा (रामविलास) से दिया इस्तीफा दरअसल, राजकुमार गुप्ता लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने को लेकर नाराज चल रहे थे. इसी वजह से उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी. वहीं, दूसरी तरफ फिर से एक बार रामा किशोर सिंह ने लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण कर ली. 1 मई को हाजीपुर में चिराग पासवान ने एक मिलन समारोह का आयोजन किया था. इसी समारोह में रामा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. समारोह के दौरान चिराग ने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान आज बहुत खुश होंगे क्योंकि रामा सिंह वापस से पार्टी में शामिल हो चुके हैं. आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने हमारे पिता की मदद की, अब उसी तरह से यह हमारी भी मदद करेंगे. इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. रामा सिंह ने थामा लोजपा (रामविलास) का हाथ आपको बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में रामा सिंह ने वैशाली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने आरजेडी के डॉक्टर रघुवंश प्रसाद को चुनाव में हराया था. वहीं, रामा सिंह की पत्नी वीणा देवी महनार विधानसभा से आरजेडी की विधायक हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने आरजेडी का हाथ थाम लिया था.
Article Advertisement
Politics
चिराग को लगा बड़ा झटका, राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, रामविलास के थे बेहद करीबी
चिराग को लगा बड़ा झटका, राजकुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा, रामविलास के थे बेहद करीबी लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को बड़ा झटका लगा है. लोकसभा चुनाव के बीच दिवंगत नेता रामविलास पासवान के दोस्त ने घरवापसी कर ली तो वहीं एक पुराने नेता ने 33 साल पुराना रिश्ता तोड़ते हुए पार्टी से इस्तीफ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
