जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान, कहा- I.N.D.I.A जीत के बाद देश बांटने का करेगा काम बिहार के सुपौल में एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में भाजपा के कई दिग्गज नेता जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री मंगल पांडे शामिल थे. बिहार के सुपौल में एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में भाजपा के कई दिग्गज नेता जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री मंगल पांडे शामिल थे. वहीं, सभा के दौरान इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश को बनाया, उसका दंश हम आज तक झेल रहे हैं. यह फिर कोई दूसरा देश बांटने का काम करेंगे?
देश में अगर ये लोग आ गए तो शायद यही काम करेंगे. आगे आगाह करते हुए मांझी ने पीएम नरेंद्र मोदी की बात को दोहराया और कहा कि प्रधानमंत्री की बातों को कहते हैं कि हम हिन्दुस्तान के लोग आपस में लड़ेंगे, लेकिन जहां देश भक्ति की बात आएगी, हम सभी भारतीय एक हैं और एक रहेंगे. जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान उधर, सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मंगल पांडे ने कहा कि देश के 10 सालों के विकास को देखते हुए सभी लोग मोदी जी के हाथों को मजबूत करें. आगे उन्होंने कहा कि आज घर-घर तक बिजली पहुंच चुकी है. सड़कों का विकास हो चुका है और देश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है. वहीं, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला करते हुए स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार में मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि तेजस्वी यादव को पता चल चुका है कि पिछली बार की तरह इस बार भी खाता नहीं खुलने वाला है इसलिए वह अनर्गल बयान दे रहे हैं. दिलेश्वर कामत और चंद्रहास चौपाल के बीच मुकाबला लोकसभा के दौरान वहां मौजूद भाजपा नेता ने जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत की जीत को लेकर अपील की. बता दें कि सुपौल लोकसभा सीट से दिलेश्वर कामत चुनावी मैदान में हैं. 2019 लोकसभा चुनाव में दिलेश्वर कामत ने जीत दर्ज की थी. दिलेश्वर कामत जेडीयू की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन की तरफ से इस सीट से आरजेडी चुनाव लड़ रही है. आरजेडी की तरफ से चंद्रहास चौपाल यहां से चुनावी मैदान में उतरे हैं.
Article Advertisement
Bihar
जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान, कहा- I.N.D.I.A जीत के बाद देश बांटने का करेगा काम
जीतन राम मांझी ने दिया बड़ा बयान, कहा- I.N.D.I.A जीत के बाद देश बांटने का करेगा काम बिहार के सुपौल में एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था. इस सभा में भाजपा के कई दिग्गज नेता जिसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री मंगल पांडे शामिल थे. बिहार के

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह: 29 नेताओं को Show-Cause Notice, क्या पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?

Bihar
वैशाली में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 7 मजदूर घायल: तकनीकी खराबी या सुरक्षा में चूक?

Bihar
भागलपुर में बाढ़ का कहर: करीब 6 लाख लोग प्रभावित, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
