अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
थाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामदसीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शवथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनासहरसा: नीतीश को मिली बिहार टीम की कमान22.5 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने मोटरसाइकिल भी जब्त कियादेवर के साथ भाभी थी फरार, हत्या के आरोप में पति, ससुर, जेठ को जेल; 12 साल बाद झारखंड से बरामदसीमांचल एक्सप्रेस में सोती रह गई मां, इमरजेंसी खिड़की से नीचे गिरा 9 महीने का मासूम, 24 घंटे बाद मिला शव

Article Advertisement

Politics

Pappu Yadav पर क्यों भड़कीं Bima Bharti? लगाया गुंडागर्दी का आरोप, Tejashwi से जुड़ा है मामला

Pappu Yadav पर क्यों भड़कीं Bima Bharti? लगाया गुंडागर्दी का आरोप, Tejashwi से जुड़ा है मामला बिहार की हॉट सीट बन चुकी पूर्णिया का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। बीती रात तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। मगर इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने पप्पू यादव को गुंडा करार देत

Pappu Yadav पर क्यों भड़कीं Bima Bharti? लगाया गुंडागर्दी का आरोप, Tejashwi से जुड़ा है मामला

Article Advertisement

Pappu Yadav पर क्यों भड़कीं Bima Bharti? लगाया गुंडागर्दी का आरोप, Tejashwi से जुड़ा है मामला बिहार की हॉट सीट बन चुकी पूर्णिया का मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। बीती रात तेजस्वी यादव ने रोड शो किया। मगर इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पूर्णिया से आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती ने पप्पू यादव को गुंडा करार देते हुए जिलाधिकारी और एसपी से एक्शन लेने की मांग की है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को महज 2 दिन ही बचे हैं। इसी बीच बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दूसरे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जिनमें से एक नाम पूर्णिया लोकसभा सीट का भी शामिल है। लालू यादव की लाडली बीमा भारती और पप्पू यादव की टक्कर ने पूर्णिया के चुनावी रण को और भी ज्यादा दिलचस्प बना दिया है। पूर्णिया में पप्पू यादव की गुंडागर्दी बीमा भारती ने पप्पू यादव पर सरेआम गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। इसकी वजह तेजस्वी यादव का रोड शो है। जी हां, बीते दिन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बहन के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे थे। पूर्णिया में तेजस्वी का रोड शो चल रहा था कि इसी दौरान अचानक से पप्पू यादव के नाम के नारे लगने लगे। आरजेडी का कहना है कि इस नारेबाजी के पीछे पप्पू यादव के समर्थकों का हाथ था, जो चोरी छिपे तेजस्वी की रैली में घुस आए थे।   बीमा भारती ने दिया बयान तेजस्वी की रैली में हुई पप्पू यादव की नारेबाजी के बाद बीमा भारती ने चुनाव में गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। बीमा भारती का कहना है कि पप्पू यादव गुंडागर्दी पर उतर गए हैं। उनके लोगों ने पत्थर फेंके जिससे राज्यसभा सांसद को चोट भी लगी है। इसकेअलावा कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। बीमा भारती ने इस मामले की जांच पूर्णिया के जिलाधिकारी और एस पी से करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह से एक महिला उम्मीदवार के साथ पप्पू यादव को नहीं करना चाहिए ।   आज थमेगा चुनाव प्रचार 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होने हैं। ऐसे में आज यानी 24 अप्रैल को चुनाव प्राचर पर ब्रेक लगा जाएगा। बिहार की बात करें तो दूसरे चरण में 5 सीटों- किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका में वोटिंग होगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read