अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनाबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईना

Article Advertisement

Politics

महेश्वर हजारी के बेटे की राजनीति में एंट्री पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

महेश्वर हजारी के बेटे की राजनीति में एंट्री पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानें क्या कहा? बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी को कांग्रेस पार्टी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सन्नी हजारी आज (23 अप्रै

महेश्वर हजारी के बेटे की राजनीति में एंट्री पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Article Advertisement

महेश्वर हजारी के बेटे की राजनीति में एंट्री पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, जानें क्या कहा? बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी को कांग्रेस पार्टी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सन्नी हजारी आज (23 अप्रैल) से चुनाव मैदान में भी उतर चुके हैं. बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी को कांग्रेस पार्टी ने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि सन्नी हजारी आज (23 अप्रैल) से चुनाव मैदान में भी उतर चुके हैं. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राम विलास सुप्रीमो चिराग पासवान ने महेश्वर हजारी पर बड़ा आरोप लगाया और पशुपति पारस के साथ विवाद के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया. वहीं इसको लेकर चिराग पासवान ने कहा है कि, ''2021 में हमारी पार्टी को तोड़ने में महेश्वर हजारी की अहम भूमिका थी, वो हमारे परिवार को तोड़ने का काम किए. महेश्वर हजारी जी अपने आप को मेरा परिवार कहते हैं. लेकिन वह पासवान जाती को तोड़ने में हर समय आगे रहे हैं. 2009 में वह हमारे पिता के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे.'' महेश्वर हजारी पर फूटा चिराग पासवान का गुस्सा आपको बता दें कि आगे चिराग पासवान ने कहा कि, ''यह (महेश्वर हजारी) वही लोग हैं, जिन्होंने अनुसूचित जाति को तोड़ा है. यह वही लोग हैं जो रामविलास के खिलाफ लगे रहे हैं. हमारी कम्युनिटी को तोड़ने में इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. यह वही लोग हैं जिन लोगों ने हमारे पासवान जाति को तोड़ा है. यह चुनाव का समय है इस पर जनता फैसला करेगी, लेकिन हमें नहीं लगता है कि हमारी कम्युनिटी का कोई भी सदस्य उनके साथ जाएगा.'' साथ ही आगे चिराग पासवान ने कहा कि, ''ये वही लोग हैं जो रामविलास जी को गाली देते रहे और आज उनके साथ चुनाव लड़ रहे हैं जिन्होंने हमारे माता जी को गाली दी है.'' चिराग पासवान ने शांभवी को दिया है टिकट आपको बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी राम विलास के खाते में है और उस सीट पर चिराग पासवान ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. हालांकि, महेश्वर हजारी ने उस सीट पर अपने बेटे सनी हजारी के लिए कई बार चिराग पासवान से संपर्क किया था. वहीं सन्नी हजारी पहले से ही समस्तीपुर लोकसभा की तैयारी कर रहे थे, लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें टिकट नहीं दिया. वहीं अब कहा जा रहा है कि महेश्वर हजारी और चिराग पासवान पारिवारिक रिश्तेदार भी हैं. लेकिन चिराग की पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर महेश्वर हजारी ने अपने बेटे के लिए महागठबंधन का दरवाजा खटखटाया और कांग्रेस ने समस्तीपुर लोकसभा से सनी हजारी को टिकट दिया है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read