अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईनाबिहार में NH-31 पर फिर महंगा हुआ सफर, साल में दूसरी बार बढ़ा टोल टैक्स, जानें कार से ट्रक तक का रेटसीमांचल एक्सप्रेस में मां की गोद से छूटा 9 माह का मासूम, खिड़की से गिरने पर चली गई जानबिहार के युवाओं को मुफ्त मिलती है 15 हजार तक की टूल किट, जानें कौन ले पाएगा लाभKatihar News: बिहार के विकास में संदेश वाहक बने व्यवसायी ः भाजपा प्रदेश अध्यक्षथाना परिसर में पंखे से लटक कर दे दी जान! पटना से सटे पालीगंज में सनसनीखेज घटना से पुलिस महकमे में हड़कंपChapra News: बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह व पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागतOPINION: नेहा झा के चरित्र हनन का दोषी कौन? बिहार पुलिस आखिर कब सीखेगी कायदा-कानून, कैसे कर दी इतनी बड़ी भू...210 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बाइक-म...भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की संदिग्ध महिला पकड़ी गई: दो युवतियों को बहला-फुसलाकर मुंबई भेजा, परिजनों न...Bihar NEET UG Counselling 2026: राउंड-2 चॉइस फिलिंग शुरू, देखें महत्वपूर्ण तिथियांबनडमरू हैं JDU के दो बड़े नेता! प्रशांत किशोर ने नीतीश की पार्टी के कद्दावर नेताओं और अमित शाह को दिखाया आईना

Article Advertisement

Education

पहले चरण के चुनाव के बाद CM नीतीश ने जनता के नाम लिखा पत्र, जानें क्या कहा

पहले चरण के चुनाव के बाद CM नीतीश ने जनता के नाम लिखा पत्र, जानें क्या कहा बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच पहले चरण के तहत चार सीटों पर लोकसभा चुनाव हो चुका है, अब दूसरे चरण के चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के नाम एक पत्र लिखा है. बिहार में बढ़त

पहले चरण के चुनाव के बाद CM नीतीश ने जनता के नाम लिखा पत्र, जानें क्या कहा

Article Advertisement

पहले चरण के चुनाव के बाद CM नीतीश ने जनता के नाम लिखा पत्र, जानें क्या कहा बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच पहले चरण के तहत चार सीटों पर लोकसभा चुनाव हो चुका है, अब दूसरे चरण के चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के नाम एक पत्र लिखा है. बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच पहले चरण के तहत चार सीटों पर लोकसभा चुनाव हो चुका है, अब दूसरे चरण के चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के नाम एक पत्र लिखा है. बता दें कि पत्र के जरिए उन्होंने लोगों को ना सिर्फ सरकार की उपलब्धि बताई है बल्कि आगे के लिए भी काफी कुछ वादे किए हैं. अब इसे लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है. आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने पत्र के जरिए कहा है कि, ''वह विश्वास दिलाते हैं कि आगे भी लाखों लोगों को सरकारी नौकरियां और रोजगार देते रहेंगे. पहले सुविधाओं के अभाव में लड़कियां पढ़ाई-लिखाई नहीं कर पाती थीं, आगे नहीं बढ़ पाती थीं, लेकिन हमारी सरकार की विभिन्न योजनाओं की मदद से बेटियां पढ़ने लगी हैं. आगे बढ़ने लगी हैं. पुलिस में भर्ती होकर बेटियां राज्य की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं. अब बिहार की बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं.'' 'महिलाओं के उत्थान के लिए हुआ काम' - नीतीश कुमार आपको बता दें कि अपने पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान की भी बात की है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि, ''बिहार के हर जिले में हम मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं. अस्पतालों में निशुल्क इलाज के साथ दवाइयां भी मिल रही हैं. हमने आधी आबादी को उनका अधिकार दिया. बिहार में महिलाओं को 2006 से पंचायतों और स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. राज्य की सभी सरकारी नौकरियों में 2016 से महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. महिलाओं के उत्थान के लिए हमने बिहार में जीविका समूह बनाए हैं.'' इसके साथ ही आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, ''राज्य में 10 लाख से अधिक जीविका समूहों से जुड़कर एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलाएं अपने परिवार की आजीविका का सहारा बन रही हैं. बिहार के जीविका मॉडल की देश-दुनिया में तारीफ हुई है.'' सात निश्चय-2 की सीएम ने की बात वहीं आपको बताते चले कि आगे सरकार की उपलब्धि को बताते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, ''किसानों को समृद्ध बनाने के लिए चार कृषि रोडमैप हमने लागू किए हैं. इससे फसलों की पैदावार बढ़ी है. किसानों की आय बढ़ी है. सात निश्चय-2 के तहत हम हर खेत तक पानी पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं. बिहार की उन्नति के साथ ही यहां के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और बिहारी अस्मिता को सहेजने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं. हमने बिहार से जो वादा किया, उसे पूरा करके दिखाया है.'' इसके साथ ही आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि, ''बिहार की उन्नति के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे. बिहार की सेवा ही हमारा धर्म है. पूरा बिहार हमारा परिवार है. पत्र के आखिर में नीतीश कुमार ने लिखा कि मैं केवल एक ही बात कहना चाह रहा हूं. आपके संसदीय क्षेत्र में मतदान होने वाला है. हम सबका लक्ष्य इस बार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतने का है. हमारा अनुरोध है कि आप अपना और अपने परिवारजनों का वोट एनडीए प्रत्याशी को दें.''    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read