JDU से RJD में क्यों गईं बीमा भारती, पूर्णिया में CM नीतीश ने बताई वजह बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच अब पूर्णिया में वोटिंग में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, इसलिए यहां नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इस बीच शनिवार को पूर्णिया से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुमार के पक्ष में नीतीश कुमार प्रचार करने पहुंचे. बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच अब पूर्णिया में वोटिंग में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, इसलिए यहां नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इस बीच शनिवार को पूर्णिया से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुमार के पक्ष में नीतीश कुमार प्रचार करने पहुंचे, जहां उन्होंने ने महागठबंधन से राजद की प्रत्याशी बीमा भारती पर जोरदार हमला बोला. नीतीश कुमार ने कहा कि, ''वह मंत्री बनना चाहती थीं, मंत्री नहीं बनाए इसलिए भाग कर आरजेडी में चल गईं.'' वहीं, आगे लालू-राबड़ी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ''पति-पत्नी ने बिहार में राज किया. पति हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया. 2005 से पहले बिहार में कुछ भी नहीं था. लोग बाहर निकलने से डरते थे. इसके बाद देखिए कितना काम हुआ है. हमने सब काम करवाया.'' इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव पर भी बोला हमला आपको बता दें कि आगे नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि, ''अपने बच्चों को बताइए कि पहले क्या हाल था और अब क्या है. उन लोगों के राज में हिंदू-मुस्लिम के झगड़े होते थे. मुस्लिम वोट के लिए कुछ भी करते थे. हम आए तो देखिए झगड़े बंद हो गए.'' वहीं आगे इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि, ''उन लोगों को खुला छोड़ा तो इधर से उधर गड़बड़ी कर रहे थे. बर्दास्त से बाहर हुआ तो अलग होना पड़ा.'' इसके साथ ही नीतीश कुमार मुस्लिम वोटरों को रिझाते दिखे. उन्होंने कहा कि, ''कब्रिस्तान की घेराबंदी का काम किया. मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए 25 हजार की सहायता राशि देनी शुरू की.'' पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बोले CM वहीं आगे सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं की प्रजनन दर पर भी बात की. उन्होंने कहा कि, ''लड़कियां शिक्षित हुईं तो बिहार में प्रजनन दर में कमी आई. बिहार की लड़कियों को साइकिल, पोषक, मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन तक के बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप की शुरुआत की.'' वहीं, आगे पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि, ''एयरपोर्ट का काम पूरा हो, इसके लिए मैं शुरुआत से ही लगा हूं. भूमि अधिग्रहण का काम पूरा किया. जल्द ही एयरपोर्ट का काम पूरा होगा. लोग हवाई जहाज पर चढ़ेंगे इसके लिए किसी को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी.'
Article Advertisement
Politics
JDU से RJD में क्यों गईं बीमा भारती, पूर्णिया में CM नीतीश ने बताई वजह
JDU से RJD में क्यों गईं बीमा भारती, पूर्णिया में CM नीतीश ने बताई वजह बिहार में बढ़ती सियासी बयानबाजी के बीच अब पूर्णिया में वोटिंग में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, इसलिए यहां नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है. इस बीच शनिवार को पूर्णिया से जेडीयू प्रत्याशी संतोष कुमार के पक्ष में नीतीश कुमा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Sports
भारत-अफगानिस्तान T20 से पहले बड़ा अपडेट: बुमराह फिट, हर्षित राणा बाहर; दिल्ली में मैच को लेकर सुरक्षा चुनौती

Sports
भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंचा: बांग्लादेश को 40 रन से हराकर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15129 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6749 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6002 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5647 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
